News18 : Sep 22, 2020, 03:56 PM
मुंबई। इन दिनों टीवी के कई शोज जबरदस्त सुर्खियों में जहां एक तरफ कुछ नए शो लॉन्च किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे शोज भी हैं, जिन्हें ऑफ एयर किए जाने की तैयारी चल रही है। बीते दिनों एकता कपूर के शो कसौटी जिंदगी की 2 बंद होने की खबरें आई थीं। वहीं अब एक और लोकप्रिय शो ये रिश्ते हैं प्यार के (Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke) को लेकर ऐसी ही खबरें चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो साथ निभाना साथिया का दूसरा सीजन रिया शर्मा और शहीर शेख स्टारर ये रिश्ते हैं प्यार के शो को रिप्लेस कर सकता है। ऐसे में इस शो के फैंस काफी निराश हैं। वहीं इस बीच एक फैन ने ऐसा कदम उठा दिया है, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
दरअसल, इस शो की एक्ट्रेस सोनिया कौर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी में एक फोटो शेयर की थी। जिसमें एक शख्स ने उन्हें इसकी जानकारी दी थी कि शो ऑफ एयर होने से निराश एक फैन ने कलाई काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसके बाद एक्ट्रेस ने फैंस को संदेश देते हुए लिखा था- प्लीज ऐसा ना करें। ये मेरी #YRHPK के फैंस से रिक्वेस्ट है। मैं जानती हूं की आप सब हमारे साथ हैं, मैं भी आप पर गर्व करती हूं लेकिन प्लीज ऐसा कदम ना उठाएं। बता दें कि इस शो के बंद होने की खबर आते हैं सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी। हर कोई अपने फेवरेट शो को बंद नहीं किए जाने की गुजारिश करता दिखाई दे रहा है। सभी ने इस शो से जुड़ी कई यादें भी शेयर की हैं। वहीं इससे पहले ये रिश्ते हैं प्यार के की मीनाक्षी राजवंश यानी रूपल पटेल का रिएक्शन भी सामने आया था। रूपल पटेल के मुताबिक, उन्हें ये रिश्ते हैं प्यार के (Yeh Rishte Hain Pyaar Ke) के यूं अचानक बंद होने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। शो में हाल ही में सरोगेसी का नया ट्रैक शुरू हुआ था और दर्शकों से भी इसे बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा था। एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें भी इस बात की जानकारी नहीं है कि अचानक ऐसा क्या हुआ जो मेकर्स ने ऐसा फैसला लिया। उन्होंने बताया था कि हम सब सेट पर थे, तभी प्रोड्यूसर सर आए। हमें लगा, कि नई स्टोरीलाइन के बारे में बात करने आए होंगे, लेकिन उन्होंने बताया कि चैनल ने शो बंद करने का फैसला लिया है।