News18 : Mar 07, 2020, 04:42 PM
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बड़ी खबर आ रही है। नोएडा फेज़-2 एरिया में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई है। आग लगते ही चारो ओर भगदड़ मच गई। आग लगने की जानकारी पाकर पास की बिल्डिंगों से भी लोग निकल कर बाहर आ गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन आग इतनी भयंकर है उनके प्रयासों से आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में प्लास्टिक के फ्रेम बनाए जाते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी में दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे के आसपास आग लगी। आग के कारण आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया गया है। अब दमकल की चार गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं
वहीं प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना लोगों ने दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) को दी। सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। आग इतनी भयंकर है कि दूर से ही धुंए के गुब्बार नजर आ जाते हैं।Noida: Fire breaks out at a plastic factory in Phase-2 area. 4 fire tenders present at the spot. More details awaited. pic.twitter.com/X8JtKzeq9j
— ANI UP (@ANINewsUP) March 7, 2020