अलवर / थाने पर फायरिंग: विक्रम की मदद करने वाले दो लोग गिरफ्तार, अब तक 7 को पकड़ा

Dainik Bhaskar : Sep 12, 2019, 01:33 PM
अलवर. जिले के बहरोड़ थाने में फायरिंग कर फरार हुए विक्रम गुर्जर उर्फ पपला मामले में एसओजी ने गुरुवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों आरोपी जितेंद्र गुर्जर और विक्रम सिंह गुर्जर बताए जा रहे हैं। जिन्होंने पपला गुर्जर को भागने में मदद की थी। एटीएस और एसओजी लगातार मामले में दबिश दे रही है। पिछले कई दिनों से लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं पुलिस पहले ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

इससे पहले बुधवार को पपला गुर्जर को भगाने में मदद करने वाले छह बदमाशों पर 50-50 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था। फरार चल रहे ये सभी छह बदमाश हरियाणा के रहने वाले है। इनमें पांच बदमाश महेंद्रगढ़ जिले के गांव खैरोली के है। जिन्होंने पपला गुर्जर को बहरोड़ थाने की हवालात से भगाने में अहम रोल निभाया था।

इन छह नामजद बदमाशों पर ईनाम घोषित किया गया

आरोपी आकाश यादव  (24) निवासी आदर्श नगर, वार्ड नंबर 27, पुराना पावर हाउस के सामने, रेवाड़ी हरियाणा

आरोपी धर्मवीर गुर्जर (27) निवासी खैरोली, थाना महेंद्रगढ़, हरियाणा

आरोपी अशोक उर्फ मेजर गुर्जर (27) निवासी खैरोली, महेंद्रगढ़, हरियाणा

आरोपी दीक्षांत गुर्जर निवासी गांव खैराली, बैरावास, थाना महेंद्रगढ़, हरियाणा

आरोपी दिनेश कुमार गुर्जर निवासी खैराली, बैरावास, थाना महेंद्रगढ़, हरियाणा

और सोमदत्त गुर्जर निवासी गांव खैराली, बैरावास, थाना महेंद्रगढ़, हरियाणा

क्या है मामला

बहरोड़ थाने में शुक्रवार तड़के पकड़कर लाए गए हरियाणा के माेस्ट वांटेड बदमाश विक्रम उर्फ पपला काे उसके 15-20 साथी तीन घंटे बाद ही थाने से छुड़ा ले गए। बदमाश तीन गाड़ियाें में आए और एके-47 सहित अन्य हथियार लहराते हुए सुबह करीब 8:20 बजे थाने में घुसे। बदमाशों ने 50 राउंड फायर किए। थाने में 45 का स्टाफ है। घटना के समय एसएचओ सुगन सिंह सहित 11 पुलिसकर्मी मौजूद थे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER