नई दिल्ली / शुक्रवार का राशिफल, आज के ग्रह-नक्षत्र बढ़ा सकते हैं 5 राशियों की टेंशन

Dainik Bhaskar : Jul 19, 2019, 12:41 AM
शुक्रवार का राशिफल, अाज मकर राशि में स्थित चंद्रमा पर बुध की दृष्टि पड़ रही है। चंद्रमा, बुध का शत्रु ग्रह होने से आज पीड़ित रहेगा। ग्रहों की ये स्थिति आज 5 राशि वाले लोगों की टेंशन बढ़ा सकती है। बुध और चंद्रमा के इस योग का अशुभ असर मिथुन, सिंह, तुला, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों पर पड़ेगा। जिससे इन राशियों के लोगों का मन कामकाज में नहीं लगेगा। कन्फ्यूजन बढ़ेगा और गलत फैसले होने की भी संभावना है। इनके अलावा मेष, वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा। इन 7 राशियों को आज सितारों का साथ मिलेगा।

शुक्रवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

मेष

पॉजिटिव - धैर्य रखें। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज आप अपनी सेहत के साथ जिम्मेदारियों का भी पूरा ध्यान रखें। आप पर भावनाएं हावी हो सकती हैं। आपका उत्साह बढ़ सकता है। आप कॉन्फिडेंट भी रहेंगे। किसी कानूनी दस्तावेज पर सोच-समझकर हस्ताक्षर करें। प्रेमी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ समझौते का मन बना कर चलना होगा। आज आप नया वाहन खरीदने का मन भी बना सकते हैं। कोई बड़ी परेशानी आज खत्म हो सकती है। मकान, भूमि और प्लॉट खरीदने की कोशिश सफल हो सकती है। आपको फायदा मिलेगा।

नेगेटिव - अपनी झुंझलाहट प्रेमी या जीवनसाथी पर निकालने से बचना होगा। फालतू विवाद में पड़ने से भी बचें। ज्यादा मेहनत से थकान हो सकती है। कोई नतीजा नहीं मिल सकेगा। कई तरह की चुनौतियां भी आपके सामने आ सकती हैं।

क्या करें - किसी भी फ्रूट जूस में थोड़ा-सा नमक मिलाकर पिएं।

वृष

पॉजिटिव - आज आपमें  कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा। पैसों के मामले में कोई नया प्रयोग करने की बात आपके दिमाग में आ सकती है। आप जोश में आकर पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। बिजनेस और साझेदारी के कामों में एक-एक कदम आगे बढ़ते जाएंगे। इनकम होगी और आपको कोई पद भी मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद लाभ के योग हैं। शुभ चिंतकों के साथ ज्यादातर समय बीतेगा। नौकरी और बिजनेस में उन्नति के योग भी बन रहे हैं। लेखन कार्य की ओर रुझान बढ़ सकता है।  

नेगेटिव - बराबरी की साझेदारी में आप पर ही कुछ सवाल उठ सकते हैं। कुछ लोग आपका खुला विरोध करते हैं, तो अपनी बात सही साबित कराने पर बहुत ज्यादा जोर न दें। अपनी राय दूसरों पर थोपने की कोशिश न करें। 

क्या करें - गणेश जी को जनेऊ चढ़ाएं।

मिथुन

पॉजिटिव - आज आपको विवाह प्रस्ताव मिल कते हैं। पैसों से जुड़े मामलों में पॉजिटिव रहने से फायदा हो सकता है। मन पर नियंत्रण रखें। आज आप आक्रामक होने के बजाए शांति काम लें। मन की बेचैनी को शांत करने की कोशिश करेंगे। इस काम में किसी करीबी की मदद मिल सकती है।

नेगेटिव - नौकरी और बिजनेस से जुड़ा कोई आइडिया या प्लान किसी से शेयर न करें। आपके राज की कोई बात आज सार्वजनिक हो सकती है। चोट या कोई छोटी-मोटी दुर्घटना होने के भी योग बन रहे हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें। अपने ही कुछ लोग आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। घर-परिवार की स्थिति थोड़ी नकारात्मक हो सकती है। किसी के प्रति आकर्षण महसूस होगा तो अपनी भावना को न तो अपने चेहरे पर झलकने दें और न शब्दों में जाहिर करें। 

क्या करें - 1 बूंद गंगाजल सिर पर लगाएं।

कर्क

पॉजिटिव - पैसों की स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को धैर्य रखना होगा। लेन-देन और निवेश का हिसाब कर लें। नई जगह पैसा लगाने की प्लानिंग हो सकती है। चंद्रमा गोचर कुंडली के सातवें भाव में रहेगा। इससे आपको थोड़ा फायदा भी हो सकता है। बिजनेस बढ़ाने या उसमें बदलाव करने का मन भी बन सकता है। बिजनेस पार्टनर से कामकाज में मदद मिल सकती है। रूटीन कामों से आपको फायदा हो सकता है।

नेगेटिव - आज आप किसी भी बात पर जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया देने से बचें। आपका मन भी कहीं भटक सकता है। रोजमर्रा के काम और अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने में आपको परेशानी हो सकती है। लोग आपसे फालतू ही उलझ सकते हैं। परिवार में थोड़ी कलह की स्थिति बन सकती है। लगातार उठापटक होने के भी योग हैं। कुछ जरूरी काम आज अधूरे हो सकते हैं।

क्या करें - सूर्य को कनेर के फूल चढ़ाएं।

सिंह

पॉजिटिव - अाज बातचीत करने की आपकी कला से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सीधी बात कहना आपके लिए बेहतर रहेगा। नए कामकाज की प्लानिंग हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कोई प्रेम-प्रसंग भी शुरू हो सकता है। साझेदारी के कामों में हस्ताक्षर करने के पहले कागज ठीक से पढ़ लें। 

नेगेटिव - परिवार और पैसों से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती है। आज आप कुछ काम को लेकर झुंझला सकते हैं। मन में घबराहट हो सकती है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों के साथ कुछ अनबन होने के भी योग हैं। कुछ लोग आपकी बात सुनने-समझने के लिए तैयार नहीं रहेंगे। अपने मूड पर कंट्रोल न रखा, तो बात भी बिगड़ सकती है। खर्चा ज्यादा होगा। विवादों से दूर रहें।

क्या करें - लाल कपड़े पर केवड़े का इत्र लगा कर हनुमान जी को चढ़ाएं।

कन्या

पॉजिटिव - आज चंद्रमा गोचर कुंडली के पांचवें भाव में रहेगा। जिससे आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। इसे आप बहुत गंभीरता से लेंगे। आसपास के लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। मकान या काम करने की जगह में बदलाव का भी मन बन सकता है। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करना जरूरी है। कुछ दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। उनके साथ अच्छी बातचीत होने के योग हैं। परिवार और संतान को आपसे बहुत अपेक्षाएं रहेंगी। ज्यादातर समय मनोरंजन के किसी कार्यक्रम में बीत सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी से आपको बहुत हद तक मदद मिल सकती है।

नेगेटिव - रोजमर्रा के कामों में कुछ ज्यादा ही संघर्ष करना पड़ सकता है। बड़ा जोखिम उठाने के लिहाज से समय ठीक नहीं है। आपको कुछ नया नहीं करना चाहिए। ध्यान रखें, पैसा निवेश करने में सावधान रहें। 

क्या करें - अपोजिट जेंडर वाले को मिठाई खिलाएं।

तुला

पॉजिटिव -  बहुत से लोग आपसे किसी काम के लिए उम्मीद रख सकते हैं। आप अपनी बात जितनी विनम्रता से रखेंगे, उतने ही सफल भी हो सकते हैं। साथ काम करने वालों में से किसी एक पर आज आपकी निर्भरता बहुत ज्यादा रहेगी। मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बन सकता है। खुद के लिए समय निकालने की कोशिश करें। सभी काम बराबर चलते रहेंगे। समय पर मदद मिल सकती है।

नेगेटिव - आज छिटपुट गलतफहमियां विवाद पैदा करवा सकती हैं। आपकी पीठ पीछे कोई योजना बन सकती है। राजनीति से जुड़े लोग संभलकर काम करें। आपको अपनी ओर से बहुत संभलकर व्यवहार करना होगा। आज आप थोड़े आक्रामक हो सकते हैं। नौकरी और कारोबार से जुड़ी कोई बात आपको लगातार परेशान कर सकती है। ज्यादा पैसा या क्रेडिट कार्ड साथ लेकर न निकलें। आसपास के कुछ लोगों से आप उलझ सकते हैं। खर्चा भी ज्यादा होने के योग हैं। किसी एक व्यक्ति के व्यवहार से आप दुखी हो सकते हैं। आपको अपनी कही बातों की सफाई देनी पड़ सकती है। 

क्या करें - छाछ में मसूर की दाल गलाकर उसे पानी में बहा दें।

वृश्चिक

पॉजिटिव - इनकम बढ़ सकती है। आज आपको अपने ही विचारों को बारीकी से परखने की कोशिश करनी चाहिए। धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे, जिससे आप सफल हो जाएंगे। मन की बातें किसी से शेयर नहीं करेंगे। इससे आने वाले दिनों में फायदा होगा। एक्स्ट्रा इनकम के लिए कोई नया तरीका या आइडिया आपको मिल सकता है। साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिलेगी। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

नेगेटिव - ध्यान रखें। आपके कामकाज और हरकतों पर किसी व्यक्ति का पूरा ध्यान रहेगा। फालतू दिखावे से बचें। किसी के साथ बहस न करें। अपने विचार अपने ही मन में रखें। जीवनसाथी से थोड़ी अनबन हो सकती है। व्यसनों से दूर रहें। 

क्या करें - किसी मंदिर के पुजारी को पीली मिठाई, हल्दी और जनेऊ दान दें।

धनु

पॉजिटिव - करियर में बदलाव करने पर आपको विचार करना होगा। आज बनने वाली योजना से आपको जल्दी ही अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। लोग आपका साथ देंगे। मकान खरीदने की इच्छा होगी और सही मकान खोज रहे हैं, तो आपकी तलाश भी पूरी हो सकती है। मकान-भूमि, प्लॉट संबंधी काम पूरे होंगे। नए लोगों से मुलाकात सफल हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

नेगेटिव - खर्चा बढ़ सकता है। अपनी आदत में सुधार करें। दोस्तों, प्रेमीजनों या रिश्तेदारों के साथ पैसों से जुड़ा कोई विवाद होने के भी योग हैं। संभलकर रहें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। आज आप थोड़े बेचैन हो सकते हैं। उससे भी बड़ा खतरा यह है कि आप गलत जगह पर गलत बात कह सकते हैं।

क्या करें - अपनी उम्र से बड़े व्यक्ति को दही या क्रीम खिलाएं।

मकर

पॉजिटिव - अधिकारियों से मदद मिल सकती है। बिजनेस में कुछ नया करने का मन बन सकता है। किसी व्यक्ति के साथ लंबी और काम की बातचीत हो सकती है। आप मीठा बोलकर किसी से ज्यादातर काम पूरे भी करवा सकते हैं। ग्रहों की चाल भी आपको यही सलाह दे रही है कि आप थोड़े शांत रहें। आपकी इनकम और खर्चे सामान्य रहेंगे। आपका पराक्रम बढ़ सकता है। भाइयों का सहयोग भी मिलने के योग बन रहे हैं।

नेगेटिव - अपनी आक्रामकता पर नियंत्रण रखें। कोई कलह या विवाद हो सकता है। जल्दबाजी या ज्यादा उत्साह के कारण भी कोई गलतफहमी हो सकती है। 

क्या करें - बड़ के पत्ते पर काजल लगा कर पानी में बहा दें।

कुंभ

पॉजिटिव - रोजमर्रा के कामों में बड़े बदलाव का मूड बन सकता है। कोई ऐसी बात या परिस्थिति आपके सामने आ सकती है जिससे किसी खास विषय में आपकी सोच में बदलाव हो सकता है। आपका मन और मस्तिष्क दोनों सक्रिय रहेंगे। कोई बड़ी महत्वाकांक्षा पूरी होने के योग भी बन रहे हैं। कई विषय भी एक साथ आपके सामने आ सकते हैं। कोई दोस्त आपको महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है या राज की बात बता सकता है। यात्रा का भी कोई कार्यक्रम बन सकता है। 

नेगेटिव - जोश में आकर किसी खास बात की अनदेखी न करें। दिन की शुरुआत में आप व्यस्त हो सकते हैं। आज आप ज्यादा ही आक्रामक होने से बचें। इससे कोई गलतफहमी हो सकती है। प्रेम में संबंध विच्छेद का डर भी रहेगा। दलाली के काम करने वाले लोगों को नुकसान हो सकता है। धन हानि या फालतू खर्चा बढ़ने के योग बन रहे हैं। फालतू कामों में समय खराब हो सकता है।

क्या करें - 1 कप पानी में थोड़ी-सी हल्दी मिलाकर पीपल में चढ़ाएं।

मीन

पॉजिटिव - आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऑफिस के कुछ महत्वपूर्ण काम आप निपटा सकते हैं। योजनाओं के साथ-साथ आज आप कड़ी मेहनत करें, तो अच्छी सफलता मिल सकती है। धैर्य रखें। नया प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है। दिन हंसी-खुशी से बीतेगा। अधूरे पड़े निजी काम निपट सकते हैं। कोई खास व्यक्ति आपकी बात सुनेगा और उसके हिसाब पर काम भी करेगा। नौकरी और बिजनेस में सितारें साथ देंगे।

नेगेटिव -  पुरानी बातों या विचार से दुखी हो सकते हैं। आपका मूड ऑफ भी हो सकता है। इससे टेंशन बढ़ सकता है। इस राशि के कुछ लोग अवसाद ग्रस्त भी हो सकते हैं। खुद को संभालें। पॉजिटिव रहने की कोशिश करें।

क्या करें - चावल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को चढ़ाएं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER