राशिफल / राशिफल 05 दिसंबर: जीवनसाथी पर गुस्सा करना मंहगा पड़ सकता है, दुर्घटना का योग है, सावधानी बरतें

Jansatta : Dec 05, 2019, 06:50 AM
Horoscope Today, 5 December 2019: आज कर्क राशि से संबंधित जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मिथुन वालों को जमीनी विवाद का हल निकलता नजर आएगा। मेष राशि वालों को खर्च में वृद्धि की संभावना है। दैनिक आय प्रभावित हो सकता है। घर-परिवार का खास ख्याल रखेंगे। सिंह राशि के लोग उदास रहने वाले हैं। वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में घाटा हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर के सदस्यों का स्वास्थ्य उत्तम रहने वाल है। जानिए, आज का पूरा राशिफल…

मेष राशिफल: घर के सदस्यों का स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज आप घर-परिवार का खास ख्याल रखने वाले हैं। घरेलू खर्च में वृद्धि की संभावना है। दैनिक आय प्रभावित हो सकता है।

वृषभ राशिफल: जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहने वाली है। यात्रा में सफलता के योग हैं। पढ़ाई में रुझान बढ़ने वाला है।बिजनेस में घाटा हो सकता है। पारिवारिक मसले पर कोई बड़ा निर्णय लेने वाले हैं।

मिथुन राशिफल: लव पार्टनर के साथ दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। निवेश से लाभ नहीं होगा। जमीनी विवाद का हल निकालने का प्रयास करेंगे।

कर्क राशिफल: दफ्तर में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। पारिवारिक खर्च अधिक होने से आर्थिक तंगी की हालत उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

सिंह राशिफल: बिजनेस में किसी व्यक्ति का विरोध सहना पड़ सकता है। मन उदास रहेगा। आर्थिक उन्नति में साथी से बाधा उत्पन्न होगी। पारिवारिक मसले पर पत्नी पर संदेह करने से आपसी मनमुटाव हो सकता है।

कन्या राशिफल: लव पार्टनर से मुलाक़ात होने वाली है। पेट से संबंधित बीमारी परेशान कर सकती है। अचानक खर्च बढ़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में परिशनियां आ सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहने वाली है।

तुला राशिफल: आज जमीन जायदाद से संबंधित कार्यों में सावधानी बरतें। यात्रा में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी। मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल: भाई-बहन से प्यार मिलेगा। बिजनेस में नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं, विरोधी परास्त होंगे। धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

धनु राशिफल: जीवनसाथी का व्यवहार अच्छा नजर आएगा। नौकरी में अटका हुआ काम पूरा होगा। किसी खास दोस्त से मुलाक़ात होने वाली है। पारिवारिक मामले पर मन में दुविधा की स्थिति उत्पन्न होगी।

मकर राशिफल: वाहन सुख का आनंद उठा सकते हैं। कार्यस्थल पर वर्चस्व कायम रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सोचा हुआ काम सफलतापूर्वक पूरा होगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे।

कुंभ राशिफल: जीवनसाथी पर गुस्सा करना मंहगा पड़ सकता है। पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें। सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। दुर्घटना का योग है, सावधानी बरतें। दैनिक आय का संतुलन बिगड़ सकता है।

मीन राशिफल: जीवनसाथी और संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी समारोह में जाना हो सकता है। अचानक धन लाभ का योग है। बिजनेस में आय बढ़ने वाला है। कार्यस्थल पर नए दोस्त बनेंगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER