राशिफल 13 जनवरी 2021 / लोहड़ी पर ग्रहों का गजब संयोग जानें किस राशि पर कैसा प्रभाव

Zoom News : Jan 13, 2021, 08:35 AM
मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 13 जनवरी दिन बुधवार को चंद्रमा का संचार दोपहर में मकर राशि में होने वाला है। यहां चंद्रमा के साथ शनि, गुरु और बुध भी होंगे। ग्रहों के इस संयोग में लोहड़ी का शुभ दिन किन-किन राशियों के लिए शुभ और मंगलकारी रहेगा। जानिए आपके सितारे क्या कह रहे हैं….

व्यापार के क्षेत्र के नए सुधार होंगे और अवसर मिलने से सकारात्मक माहौल बनेगा। परिजनों के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। संतान पक्ष से आशा जनक समाचार मिल सकता है लेकिन कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। राजकीय धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, इससे आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी और ख्याति का विस्तार होगा। सायंकाल के समय कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:

अनावश्यक व्यापारिक खर्चों को नियंत्रण करने की आवश्यकता है और व्यापारिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। राजनीतिक क्षेत्रों में किए गए प्रयास सफल होंगे। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। छात्रों को एकाग्रता बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में नए पद की प्राप्ति होगी और प्रतिष्ठा में वृद्धि भी होगी। सायंकाल के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

व्यवसाय में समय पर लिया गया निर्णय आपके लिए कारगर साबित होगा। पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद का समाधान मिलेगा और पारिवारिक धन संपदा में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपके अनुभवों से लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग समस्याओं से मुक्ति दिलाएगा। संतान की भविष्य की चिंता से कुछ राहत मिलेगी। सामाजिक तथा राजनीति से संबंधित लोगों को लाभ होगा। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों को मान-सम्मान मिलेगा। सायंकाल के समय कोई रुका कार्य पूरा होगा और मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

मित्रों से कुछ निराशा हाथ लग सकती है लेकिन जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। राजकीय क्षेत्र में कार्यरत जातकों के लिए प्रमोशन के योग बने रहे हैं। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। लव लाइफ में मधुरता बनेगी। सायंकाल के समय प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

सरकारी कर्मचारियों के ट्रासंफर की संभावना बन रही है। रोजगार के जातकों को शुभ समाचार मिलेगा और आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। सामाजिक क्षेत्र में वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। लव लाइफ में पिछले कुछ समय से चली आ रही कड़वाहट खत्म होगी। पिता के सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगी। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। व्यापारिक संबंधों से लाभ के योग बन रहे हैं और निवेश से लाभ होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:

साझेदारी में किए जा रहे कार्यों में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आध्यात्म के प्रति झुकाव आपको मानसिक शांति दे सकता है। संतान पक्ष से आपको संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी। किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकता है। रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। छात्रों को सफलता के लिए गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों तथा सहयोगियों का समर्थन प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े जातकों को लाभ होगा। व्यापार में सफलता तथा उन्नति होगी। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। मांगलिक कार्यक्रमों की रुपरेखा बनेगी। विरोधियों का पराभव होगा और पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

साझेदारी में किए जा रहे कार्यों में सावधानी रखें अन्यथा अपयश का सामना करना पड़ेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां दूर होंगी। अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाइयों के सहयोग से अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। लव लाइफ में नई शुरुआत होगी और रिश्ते भी मजबूत होंगे। सायंकाल के समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। मित्रों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

व्यापार में लिए गए जोखिम आपको सकारात्मक परिणाम देंगे। रोजगार के क्षेत्र में आ रही रुकावट दूर होगी और सामाजिक स्तर में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातावरण आनंदमय होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा लेकिन खर्चों से संतुलन बिगड़ सकता है। संतान पक्ष को कार्यक्षेत्र सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। सायंकाल के समय सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी लेकिन कार्यक्षेत्र में कोई सहयोगी आपके खिलाफ षणयंत्र रच सकता है। प्रतियोगी परिक्षा पास करने के लिए छात्रों को अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है और कुछ परेशानियां भी खड़ी होंगी। व्यापार का विस्तार होगा और नगदी की समस्या से मुक्ति भी मिलेगी। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें और प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

व्यापारी वर्ग नई योजनाओं पर कार्य करेंगे। मित्रों के सहयोग किए जा रहे कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके वर्चस्व तथा पराक्रम में वृद्धि होगी। नए कार्य की शुरुआत के लिए माता-पिता का सहयोग मिलेगा। छोटे बच्चों के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भविष्य की योजनाओं पर कार्य करेंगे। व्यापार में नए माध्यमों से आय का विकास होगा भविष्य के लिए कुछ बचत योजनाओ पर निवेश करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

आज का दिन संतान से संबंधित चिंता और उनके कामों में व्यतीत होगा। छात्रों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा और प्रतियोगी परिक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। दाम्पत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। रिश्तेदारों से लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे और छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER