IPL 2022 / जॉस बटलर ने लगाया छक्कों का शतक, केवल 67 पारियों में किया ये कारनामा

Zoom News : Apr 05, 2022, 11:08 PM
आईपीएल 2022 में मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हो रहा है। इस मुकाबले में बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की पारी जारी है। इस समय जोस बटलर और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं। पिछले मैच में आईपीएल के करियर का अपना दूसरा शतक ठोकने वाले बटलर ने इस मुकाबल ने भी एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। बटलर ने आईपीएल में छक्कों का अपना शतक पूरा कर लिया है।

सलामी बल्लेबाज बटलर ने केवल 67 पारियों में ही अपने आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। उन्होंने बैंगलोर के खिलाफ सीजन के 13वें मैच में यह कारनामा किया। बटलर अब आईपीएल में 100 छक्के लगाने वाले 25वें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने साथ ही इस मामले में वीरेंद्र सहवाग के 99 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने आईपीएल के 67 मैचों में अब तक 2103 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम दो शतक और 11 अर्धशतक दर्ज हैं। बटलर आईपीएल में अब तक 200 से ज्यादा चौके लगा चुके हैं।

आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभी विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम हैं। गेल ने आईपीएल में 142 मैचों की 141 पारियों में सबसे ज्यादा 357 रन छक्के लगाए हैं। उनके बाद ए​बी डि​विलियर्स 169 मैचों में 239 छक्के के साथ दूसरे और रोहित शर्मा 215 मैचों में 230 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER