एंटरटेनमेंट / टीवी पर रामायण देखकर भावुक हुए लंकापति रावण

Live Hindustan : Mar 29, 2020, 10:36 AM
एंटरटेनमेंट डेस्क | शनिवार से रामायण का प्रसारण दूर्दशन पर शुरू कर दिया गया है। रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी ने भी फिर से सीरियल को देखा। अरविंद, रामायण को देखकर काफी भावुक हुए। इस सीरियल को देखते हुए अरविंद त्रिवेदी ने पुराने दिनों की यादें ताजा की। बता दें कि अरविंद त्रिवेदी अब 82 साल के हो गए हैं। इस वजह से वह ज्यादा चलना-फिरना नहीं कर सकते।

बता दें कि ये मशहूर धारावाहिक रामायण जनता की डिमांड पर फिर से शुरू हो गया है। इसका प्रसारण डीडी नेशनल चैनल पर सुबह 9 और शाम 9 बजे हो रहा है। ये फैसला कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए और अधिक से अधिक वक्त घर पर बिताने के लिए लिया गया है।

रामायण के अलावा, महाभारत को भी टीवी पर फिर प्रसारित किया जा रहा है। इसके साथ ही शाहरुख खान का शो सर्कस भी शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि देश में कोविड-19 के मामले एक हजार से अधिक हो गए हैं। कुल 1008 सामने आए मामलों में से 909 संक्रमण से अभी भी ग्रसित हैं। कुल 909 एक्टिव मामलों के साथ देश में संक्रमण से 21 मौतें हुईं हैं और 80 लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए हैं, जिनमें से अधिकतर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER