बॉलीवुड / जब परवीन बॉबी की मोहब्बत में महेश भट्ट ने छोड़ दिया था परिवार, बेटी को किस कर भी आए थे विवादों में

Jansatta : Aug 22, 2020, 02:27 PM
Mahesh Bhatt Controversies: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से फिल्ममेकर महेश भट्ट लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि महेश भट्ट का नाम विवादों से जुड़ा हो इससे पहले भी महेश भट्ट की जिंदगी से कई बड़े विवाद जुड़ चुके हैं। महेश भट्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन बाबी संग रिलेशनशिप की खबरों को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। महेश भट्ट जब परवीन बाबी के साथ रिलेशनशिप में थे तब वह शादीशुदा और एक बच्ची के पिता भी थे फिर भी उन्होंने परवीन बाबी के साथ रिलेशन बनाए रखा।

परवीन बाबी अपने टाइम की काफी बोल्ड और फेमस एक्ट्रेस थीं। महेश भट्ट और परवीन बाबी के बीच रिलेशनशिप 1977 के आखिर में शुरू हुआ था, तब महेश भट्ट शादीशुदा थे लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी पूजा भट्ट को छोड़कर परवीन बाबी के साथ रहने का फैसला किया था। महेश भट्ट के साथ रिलेशनशिप के कुछ समय बाद ही परवीन बाबी को मानसिक बीमारी शुरू हो गई थी जिसे महेश भट्ट ने अपने कई इंटरव्यू में पैरानायड स्कित्ज़ोफ़्रेनिया बताया है। महेश भट्ट ने साल 2005 में परवीन के निधन के बाद उनकी जिंदगी पर ‘वो लम्हे’ फिल्म भी बनाई थी।

इससे पहले नब्बे के दशक में महेश भट्ट की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह अपनी बेटी पूजा भट्ट को लिप किस करते नज़र आ रहे थे। उनकी इस तस्वीर ने लोगों को काफी हैरान कर दिया था। इस तस्वीर ने इतना तूल पकड़ा कि महेश भट्ट को जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। लोगों ने उन पर भारतीय सभ्यता को खराब करने और समाज में गंदगी फैलाने के आरोप लगाया था।

परवीन बाबी संग रिलेशनशिप पर खुलकर बोले थे महेश भट्ट: महेश भट्ट ने ‘फिल्मफेयर’ को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपने और परवीन के रिश्तों पर खुलकर बातचीत की थी। महेश भट्ट ने बताया था कि, ‘एक दिन जब मैं घर लौटा तो देखा की परवीन फिल्म का कॉस्ट्यूम पहने घर के एक कोने में बैठी हैं, उनके हाथ में चाकू था। मुझे देखते हुए परवीन ने चुप रहने का इशारा किया। दरवाजा बंद कर दो कोई हमें मार देगा। उस वक्त मैं समझ गया कि मैंने उसे खो दिया है।

रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की चैट सामने आई: रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की चैट सामने आई है। रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच 8 जून को रात 7:43 से 8:08 बजे के बीच हुई वॉट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। यही वो दिन था, जब रिया सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। चैट के मुताबिक, भट्ट ने रिया को पीछे मुड़कर न देखने की सलाह दी थी।सुशांत सिंह राजपूत के निधन वाले दिन रिया और महेश भट्ट के बीच बातचीत हुई थी। रिया ने भट्ट से मॉर्निंग कोट्स भेजने की बात कही जिसके जबाव में उन्होंने एक मैसेज भेजा। रिया ने फिर जवाब दिया, लव यू सर, मेरे एंजेल। फिर 14 जून दोपहर 2.35 बजे महेश भट्ट ने रिया को मैसेज किया कि मुझे कॉल करो।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER