राजस्थान / हादसा, दिल्ली से जयपुर जा रहे अलायंस एयर के विमान में आग लगी, सभी 59 यात्री सुरक्षित

एयर इंडिया की सब्सिडिएरी कंपनी अलायंस एयर के दिल्ली से जयपुर जा रहे विमान में सोमवार रात आग लग गई। विमान ने रात 8 बजे दिल्ली से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। कुछ ही देर बाद इसे लैंडिंग गियर में तकनीकी खराबी आ गई। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के दौरान विमान में आग लग गई। इसमें 59 यात्री सवार थे। विमान संख्या AI 9643 में तकनीकी दिक्कत आई थी। सभी 59 यात्री सुरक्षित हैं।

नई दिल्ली. एयर इंडिया की सब्सिडिएरी कंपनी अलायंस एयर के दिल्ली से जयपुर जा रहे विमान में सोमवार रात आग लग गई। विमान ने रात 8 बजे दिल्ली से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। कुछ ही देर बाद इसे लैंडिंग गियर में तकनीकी खराबी आ गई। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के दौरान विमान में आग लग गई। इसमें 59 यात्री सवार थे।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि विमान संख्या AI 9643 में तकनीकी दिक्कत आई थी। सभी 59 यात्री सुरक्षित हैं। वहीं, न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विमान के नोज़ लैंडिंग गियर में दिक्कत थी। खराबी की जानकारी लगने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई। रात 8:30 बजे विमान की लैंडिंग कराई गई।