Sardarshahar / कुबेर ग्रुप के मालिक ने सरदारशहर कॉलेज में 125 फीट का तिरंगा लहराया

Vikrant Shekhawat : Aug 16, 2023, 05:43 PM
Sardarshahar : सरदारशहर में मंगलवार शाम को शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां लगाए गए 125 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण किया गया। वहीं, शहीदों के परिवारों का सम्मान किया गया। इस दौरान सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी।


कॉलेज प्राचार्य डॉ वीके स्वामी ने बताया कि समाज सेवी कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू के द्वारा द्वारा कॉलेज में तिरंगा लगवाया गया है। लोकार्पण के बाद समारोह में हरियाणा की रोनी रमन, नियाज हसन, कवि हरिश हिंदुस्तानी, संजय मुकंदगढ, ओम डायनामाट, आमीर भियानी, शहजाद, युहान, चेतना ग्रुप, लक्ष्मी मोदी आदि ने अपनी गायन प्रस्तुतियां दी। मौके पर उपस्थित सभी ने भारत माता का जयकारे भी लगाए।


विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि 125 फीट ऊंचा तिरंगा सरदारशहर की शान बढ़ाएगा।


समारोह के दौरान उप सभापति अब्दूल रसीद चायल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्रसिंह राजवी, महावीर माली, डीएसपी पवन, सीआई मदनलाल विश्नोई, शम्भूदयाल पारीक, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER