राजस्थान / पोकरण में अनियंत्रित होकर यात्री बस पलटी, हादसे में 20 से 25 लोग हुए गंभीर घायल

Zoom News : Dec 24, 2019, 12:40 PM
पोकरण(जैसलमेर): पोकरण नाचना मार्ग पर यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट जाने से हादसे में करीब 25 से 30 यात्री घायल हो गए। जिन्हें तत्काल प्रभाव से पोकरण के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर सभी का उपचार जारी किया गया। 

बस पलटने से चारों ओर शोर मचा गया:

जानकारी के अनुसार नाचना से जोधपुर चलने वाली निजी ट्रेवल की बस नाचना रामदेवरा सड़क मार्ग पर लोहारकी गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। यात्रियों से भरी खचाखच बस पलटने से चारों ओर शोर मचा गया व चिल्लाने की आवाजों के साथ ही लोगों को घटना की जानकारी मिली। हादसे की जानकारी मिलने पर समाज सेवियों ने मौके पर पहुच यात्रियों को बस से बाहर निकालकर पोकरण अस्पताल पहुंचाया। 

गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर कर दिया: 

साथ ही घटना की जानकारी मिलते ही पोकरण व रामदेवरा से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं व सभी घायलों को पोकरण के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर कर दिया। साथ ही जैसे ही लोगों को जानकारी मिली समाजसेवी लोग अस्पताल पहुंचे व घायलों की सेवा में लगे दिखे। वहीं पोकरण पुलिस अस्पताल पहुचीं व घायलों के बयान लिए। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER