Karnataka Election / कांग्रेस की कर्नाटक में बढ़त देख प्रियंका गांधी पहुंची मंदिर, की जीत की प्रार्थना

Zoom News : May 13, 2023, 12:00 PM
Karnataka Election: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शुरूआती रूझान कांग्रेस के पक्ष में जाते दिख रहा है। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 105 सीटें, बीजेपी 87, जेडीएस 27 और अन्य 5 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। इसी दौरान कांग्रेस महासचिव ने जीत के लिए शिमला के एक मंदिर में प्रार्थना की है। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी ने भी चुनावी प्रचार किया है। चुनावी प्रचार के दौरान प्रियंका ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला था।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भी पहुंची शिमला

जानकारी दे दें कि प्रियंका गांधी गुरुवार को शिमला पहुंची थी। इस दौरान वह अपने निजी आवास छराबड़ा में रुकी हुई हैं। शुक्रवार शाम उनकी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शिमला पहुंची। यह पहली बार है, जब अपने निजी दौरे पर प्रियंका गांधी घर से बाहर निकल किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए गईं हैं। प्रियंका गांधी शिमला से सटे छरावड़ा स्थित अपने घर आई हुई है शनिवार को चुनावी नतीजों के दौरान वो शिमला के जाखू हनुमान मंदिर पहुंची है और जीत के लिए यहाँ उन्होंने पूजा-अर्चना की है।

इसी दौरान उन्होंने कई लोगों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। बता दें कि इससे पहले जब भी प्रियंका गांधी और उनके परिवार के सदस्य शिमला आता है, तो वह किसी अन्य स्थान पर नहीं जाते थे।

बजरंगबली के नाम पर जमकर हुआ था चुनावी बवाल

शिमला के जाखू में स्थित भगवान हनुमान की देश भर में मान्यता है। यहां दूर-दूर से लोग अपनी मनोकामना लेकर दर्शन के लिए आते हैं। बता दें कि इस बार भगवान हनुमान के नाम का इस्तेमाल  कर्नाटक चुनाव में जमकर हुआ है। नगर निगम शिमला चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सभी पार्षद बजरंगबली के मंदिर पहुंचे थे। जिसकी तस्वीर कांग्रेस के आला नेताओं ने भी ट्वीट की थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER