जयपुर | राजस्थान में मंगलवार को 49 नगर पालिकाओं के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी है। इनमें पिछले दिनों नवगठित 6 नगर पालिकाएं भी हैं। नगर पालिकाओं के लिए 16 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इसमें 76.28 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया था। प्रशासन ने मतणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जालोर निकाय चुनाव के परिणाम जानने के लिए निचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करे
अधिक जानकारी और बाकी क्षेत्रों का परिणाम जानने के लिए हमारी ऐप Election of India को डाउनलोड करे।
राजस्थान चुनाव परिणाम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी प्रतिक्रिया
राजस्थान निकाय चुनाव के शुरुआती परिणाम कांग्रेस के पक्ष में जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहली प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने कहा कि जनता अब बहुत समझदार हो गई है। लोग नापतोल कर वोट देते हैं। जैसे लोगों ने महाराष्ट्र और कर्नाटक और हरियाणा में समझदारी से वोट दिया। सीएम आगे कहा कि जनता निश्चित रहे, सरकार विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
