नागौर.जिले के मुंडवा में सोमवार देर रात मंदिर से सटे घर में एक युवक की हत्या कर दी गई। जो पुजारी के परिवार का था। मंगलवार सुबह लोग उठे तो बिस्तर पर युवक को मृत पाया। इसके बाद इलाके में सनसनी फेल गई। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद मुंडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
मृतक का नाम सुरेश (40) बताया जा रहा है] जो रात को पशुओं को चारा खिलाने गया था। इसके बाद रात को मंदिर परिसर के बरामदे में चारपाई पर सो गया। इसके बाद उसकी पत्नी ने उठकर देखा तो पति सुरेश खाट पर खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके अलावा चारपाई के आसपास भी खून बिखरा हुआ पड़ा था। यह दृश्य देखकर उसके होश फाख्ता हो गए। वह जैसे ही चिल्लाई तो परिवार के सदस्य मौके पर दौड़कर आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
किसी को भनक तक नहीं लगी:
सुरेश पुजारी परिवार का सदस्य था, जो तालाब किनारे मंदिर से सटे हुए घर में रहता था। भीतर के कमरे में मृतक सुरेश की पत्नी तथा चार बच्चे सोए हुए थे। जबकि, वह बाहर सोया हुआ था। इसके अलावा उसके भाई एवं अन्य सदस्य पास ही कमरे में थे। इसके बावजूद किसी को उक्त वारदात की भनक तक नहीं लगी।

प्रथम दृष्टया तीन-चार बार चाकू से हमला करने के निशान मिले हैं। हालांकि, अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच के बाद हकीकत स्पष्ट हो जाएगी। मौके पर पुलिस की विभिन्न टीमें एवं अधिकारी अनुसंधान में जुटे हुए हैं। इसके अलावा परिवार के सदस्यों एवं ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है। बावजूद अभी तक वारदात को लेकर किसी तरह का सुराग हाथ नहीं लगा है।