राशिफल 5 अप्रैल 2021 / आज मकर और मीन राशि में 3 ग्रहों का संयोग, जानें किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

Zoom News : Apr 05, 2021, 09:01 AM
मेष:

Horoscope Today (आज का राशिफल) Aaj Ka Rashifal 5 अप्रैल सोमवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मकर राशि में हो रहा है। इस राशि में चंद्रमा का 3 ग्रहों से संयोग बनेगा। इसके साथ ही आज मीन राशि में भी 3 ग्रहों का संयोग बना रहेगा। चंद्रमा के साथ गुरु और शनि भी होंगे। जबकि मीन राशि में सूर्य के साथ बुध और शुक्र होंगे। ग्रहों की इस स्थिति में आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा आइए देखें क्या कहते हैं आपके सितारे….?

मेष-आज आपकी राशि से दशम भाव कर्म केंद्र में चंद्रमा मनोरथ सिद्धिकारक है। संतान पक्ष से भी जो च‍िंताएं बनी हुई थीं, आज उनका समाधान होने की उम्‍मीद है। आज आपको अपने प्रियजनों और परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। क‍िसी कार्य के चलते आज दोपहर से लेकर सांयकाल तक राज्य की तरफ से कुछ परेशानी हो सकती है, सावधान रहें। भाग्‍य स्‍कोर : 55 प्रत‍िशत

वृषभ:

राशि से नवम भाव का चंद्रमा आपके प्रियजनों और रिश्‍तेदारों में किसी को शारीरिक कष्ट होने की सूचना दे रहा है। आज फिजूलखर्ची और व्‍यर्थ विवाद से दूर रहें। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक पर‍िवारीजनों के साथ यात्रा का सुख प्राप्त होगा। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। भाग्‍य स्‍कोर : 54 प्रत‍िशत

मिथुन:

राशि से अष्टम चंद्रमा आज प्रियजनों के साथ अंर्तविरोध की स्थिति उत्पन्न करेगा। आज आपके समय के अनुसार काम होने में बाधा रहेगी। मौसम भी आज अनुकूल नहीं रहेगा। लेक‍िन मकर राशि का बृहस्पति सायंकाल में कुछ मन संतोष देगा। बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से गिरा हुआ मनोबल बढ़ जाएगा। भाग्‍य स्‍कोर : 59 प्रत‍िशत

कर्क:

राशि पर मकर का बृहस्पति और सप्तम भाव में चंद्रमा आज आपकी मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि करेगा। शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। घरेलू एवं अच्छे गुण वाले लोगों से मेल-मिलाप बढ़ेगा। व्यवसाय में भी नौकरों व भागीदारों से अच्छा वातावरण मिलेगा। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक अकस्मात् अतिथियों के आगमन से व्यय और बढ़ सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 58 प्रत‍िशत

सिंह:

मकर राशि का चंद्रमा और षष्ठम भाव में मकर राशि का गुरु आज शुभ व्यय और कीर्ति में वृद्धि करेगा। भाग्य का उदय धन-धर्म की वृद्ध, शत्रु चिंताओं का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी सायंकाल तक अंत में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति होगी। भाग्‍य स्‍कोर : 60 प्रत‍िशत

कन्या:

आज क‍िसी बात को लेकर मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आपको संतान की तरफ से च‍िंता हो सकती है। इसके अलावा कफ-पित्त रोगों से शारीरिक कष्ट होने की संभावना बनी रहेगी। इस सबके बावजूद आपको व्यवसाय में लाभ व पत्नी का पूर्ण सुख सहयोग मिलने से मनोबल बढ़ेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 61 प्रत‍िशत

तुला:

चतुर्थ भाव में चंद्रमा होने से अकस्मात् बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ होने का योग बना रहेगा। आपको प्रियजनों का वांछित सुख एवं सहयोग मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक मंगल कार्यों में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। खान-पान में विशेष सावधानी बरतें अन्‍यथा सेहत संबंधी तकलीफ बढ़ सकती है। भाग्‍य स्‍कोर : 67 प्रत‍िशत

वृश्चिक:

आज आपको संतान पक्ष की च‍िंता रहेगी। संतान को शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे। स्थान परिवर्तन होने का प्रसंग प्रबल होकर स्थापित होगा। आर्थिक लाभ तो होगा लेक‍िन लाभ से अधिक खर्चा होने के कारण खिन्नता बनी रहेगी। शत्रु पक्ष आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें। भाग्‍य स्‍कोर : 52 प्रत‍िशत

धनु:

आज द्वितीय कोष में गुरु आपको शारीरिक एवं आर्थिक बल प्रदान करेगा। अच्छे गुणवाले लोगों से मेल-मिलाप बढ़ने से अधिकारी वर्ग आपके पक्ष में रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों से पर्याप्त आमदनी होगी लेक‍िन व्यय आय के अनुपात में अधिक होगा। रात्रि में किसी आध्यात्मिक समागम या देवदर्शन का अवसर प्राप्त होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 69 प्रत‍िशत

मकर:

भाई-बंधुओं व व्यापार के सहयोगियों से मनमुटाव की स्थिति होने के कारण पूरा दिन असहज रहेगा। अकारण शत्रु उत्पत्ति, निर्मूल विवाद से आप परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय संपत्ति से लाभ और पत्नी से उत्तम सहयोग मिलने के कारण संतुष्टि रहेगी। भाग्‍य स्‍कोर : 53 प्रत‍िशत

कुंभ:

आज आपको व्यवसाय में निरंतर लाभ होने की संभावना बनी रहेगी। वहीं व्यवसाय के भागीदारों से परेशानी होने की संभावना भी बनी रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा का योग बना हुआ है। नौकरी पेशा जातकों को अचानक बड़ी खुशी म‍िलने का योग है। पर‍िवार के साथ सुखद समय बीतने का योग बन रहा है। भाग्‍य स्‍कोर : 80 प्रत‍िशत

मीन:

आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए धैर्य एवं नम्रता से काम करें। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपके कार्य और अधिकारों में वृद्धि होगी जिससे आस-पास के अन्य सहयोगियों में कड़वाहट बढ़ने से परेशानी हो सकती है। लेक‍िन अपने कार्यकौशल से सायंकाल तक सबको सामान्य बना लेंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 66 प्रत‍िशत

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER