दुनिया / युवती ने अपने बॉयफ्रेंड पर मुकदमा कराया दर्ज कहा- लड़के ने उसका समय बर्बाद किया

Vikrant Shekhawat : Dec 12, 2020, 03:50 PM
SA: एक लड़की ने अपने प्रेमी पर आठ साल तक रिश्ते में रहने के बावजूद शादी नहीं करने के लिए मुकदमा किया है। महिला का आरोप है कि लड़के ने उसका समय बर्बाद किया। महिला की उम्र 26 साल है। Mwebantu.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला का कहना है कि लड़का कभी सीरियस नहीं रहा, इसलिए उसे मुकदमा करना पड़ा। महिला का कहना है कि उसे यह जानने का अधिकार है कि उसका भविष्य क्या है। 26 वर्षीय लड़की का नाम गर्ट्रूड नगमा है और यह मामला अफ्रीकी देश जाम्बिया से संबंधित है। बॉयफ्रेंड हर्बर्ट सलालिकी 28 साल के हैं। नगमा का कहना है कि उसका उसके प्रेमी के साथ एक बच्चा है और प्रेमी ने उससे शादी करने का वादा भी किया था।

प्रेमी का कहना है कि वह आर्थिक कारणों से शादी के लिए तैयार नहीं है। लेकिन, नगमा ने कहा कि स्थानीय रिवाज के अनुसार, प्रेमी ने पहले ही अपने परिवार को दहेज की रकम दे दी है। महिला ने अदालत को बताया कि वह शादी के इंतजार में थक गई थी।

महिला ने कहा कि अब वह अपने प्रेमी की वफादारी पर शक कर रही है। पता चला कि सलालिकी का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER