दुनिया / नहीं मिट रही 'भूमाफिया चीन' की भूख, अब इस देश पर कर दिया....

Zee News : Jul 05, 2020, 08:56 AM
नई दिल्ली: 'भूमाफिया चीन' की भूख नहीं मिट रही है। पूरी दुनिया को कोरोना बांटने के बाद चीन कई देशों के साथ तनावपूर्ण रिश्तों को बढ़ावा देने में लगा हुआ है। भारत, म्यांमार, जापान के बाद अब चीन ने रूस से दुश्मनी मोल ली है। वो रूस, जो चीन के साथ ऐसे समय साथ रहा, जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस के लिए उसकी आलोचना कर रही है। 

रूस इस समय कोरोना से कहर झेल रहा है लेकिन उसने चीन पर आरोप नहीं लगाए। रूस ने हांगकांग के मुद्दे पर भी चुप्पी साध रखी है। एक भी शब्द चीन के खिलाफ नहीं बोला। लेकिन चीन ने रूस को बदले में क्या दिया? चीन ने रूस के एक शहर पर अपना दावा ठोक दिया है। 

आप सही पढ़ रहे हैं। चीन ने रूस के शहर व्लादिवोस्तोक पर दावा ठोका है। यह शहर कभी किंग राजवंश से संबंधित था। रूस ने द्वितीय अफीम युद्ध में चीन को हराने के बाद इस क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित कर लिया। चीन को यह क्षेत्र रूस को देना पड़ा। इसके लिए दोनों देशों के बीच 1860 में एक संधि भी हुई थी। तब से यह शहर रूस के आधिपत्य में है लेकिन चीन ने इस संधि को मानने से इनकार कर दिया है।  


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER