जयपुर / अबकी बार ट्रंप सरकार, पीएम मोदी कर रहे है दूसरे देश के प्रमुख के लिए चुनाव प्रचार: अशोक गहलोत

Dainik Bhaskar : Sep 24, 2019, 02:57 PM
जयपुर. मंगलवार को सीएम गहलोत ने क्राइम कंट्रोल करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों के विशेष दल को हरी झंडी दिखाई। जो बाइक पर सवार होकर सड़कों पर मंचलों पर नजर रखेंगी। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि देश के पीएम ने दूसरे देश के प्रमुख के लिए चुनाव प्रचार किया।

मोदी जी अभी ह्यूस्टन में गए। 75 साल के इतिहास में पहली बार हुआ होगा कि किसी देश का प्रधानमंत्री जाकर के परटिकुलर कैंडिडेट के बारे में। उसकी पार्टी के बारे में। आप कैंपेन करके आओ 'अबकी बार ट्रंप सरकार'। लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री देश के प्रमुख के लिए चुनाव प्रचार किया। कल को ट्रम्प की जगह कोई और राष्ट्रपति बन गया, तब भारत व अमेरिका के रिश्तों का क्या होगा? व्यक्तिगत दोस्ती अपनी जगह होती है और राजनैतिक स्टैप अपनी जगह होते हैं।

इसके साथ सीएम गहलोत बोले कि देश और दुनिया में जो माहौल बनाया जा रहा है वो बहुत खतरनाक बात है। अब जो खुले रूप में मैसेज आ रहे हैं। उससे देश में माहौल तनाव पूर्ण बन गया है। भय का माहौल है। चिंता का माहौल है। लोकतंत्र का क्या होगा से बड़ा सवाल है। 

गहलोत ने कहा कि भाजपा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को गुमराह कर रही। इनकी टीमें बैठी हुई है जिनका काम है लोगों को मैसेज ही ऐसे दो की वो मोदी-मोदी करते रहे। जो इंटेलेक्चुअल, साहित्यकार और साइंटिस्ट है वो समझ चुके हैं। 45 दिन से एक प्रदेश के लोग बंद पड़े हैं। कश्मीर हमारा अभिन्न अंग है। कम से कम उनसे बात तो करो। कोई रास्ता निकालो।   

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER