बॉलीवुड / Sushant Singh Rajput के निधन के बाद वायरल हुआ यह VIDEO, इन दो सेलेब्स पर..

Zee News : Jun 16, 2020, 01:53 PM
नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने रविवार को मुंबई में अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह महज 34 साल के थे। सुशांत का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में किया गया। एक तरफ जहां सुशांत के निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में है, तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशक और निर्माता करण जौहर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की जमकर क्लास लगा रहे हैं।

दरअसल, इस वक्त सोशल मीडिया पर करण जौहर के टीवी शो 'कॉफी विद करण' का एक वीडियो क्लिप काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं। इस क्लिप में करण एक्ट्रेस आलिया से यह प्रश्न पूछते नजर आ रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह में वह किसे मारना (Kill) चाहेंगी, किससे शादी करना चाहेंगी और किससे हूकअप करना चाहेंगी। इसके जवाब में आलिया कहती हैं कि वह रणबीर कपूर से शादी करना चाहेंगी, सुशांत सिंह राजपूत को मारना चाहेंगी और रणवीर सिंह से हुकअप करना चाहेंगी। अब इसी वीडियो को लेकर लोग ट्विटर पर करण और आलिया को फेक बता रहे हैं। दोनों पर जमकर अपना गुस्सा भी निकाल रहे हैं।

बता दें, सोमवार को मुंबई के विले पार्ले में सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान तेज बारिश में भी सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करने वाले एक्टर और दोस्त उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे, जिसमें रिया चक्रवर्ती, श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा सहित बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER