Zee News : Mar 26, 2020, 02:36 PM
नई दिल्ली: देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) से बचने के लिए 21 तक लॉकडाउन कर दिया गया है। आज इसका दूसरा दिन है, इन दिनों बॉलीवुड के सितारों ने घर में बंद रहने पर अपने और अपने फैंस के मनोरंजन का एक मजेदार तरीका खोज निकाला है, अब टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ अपने फैंस को गाना सुना रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज के जादू ने सभी को अपना दीवाना बना दिया है।
इस वीडियो को देखकर अनन्या पांडे, कृति सेनन, एली अबराम, शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी टाइगर के गाने की तारीफ करते नहीं थक रहे। शिल्पा शेट्टी ने टाइगर के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "अरे वाह एक और टैलेंट।" वहीं अर्जुन कपूर ने टाइगर के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "बेटा तुम क्या नहीं कर सकते। टैलेंट का ज्वालामुखी।"
वर्क फ्रंट की बात करें, हाल ही में टाइगर श्रॉफ फिल्म 'बागी 3' में नजर आए थे। फिल्म ने काफी अच्छा बिजनेस किया था।
दरअसल इस वीडियो में टाइगर, अनन्या पांडे (Ananya Panday) का चैलेंज स्वीकार करते हुए अंताक्षरी के लिए गाना गा रहे हैं। टाइगर श्रॉफ (TigerShroff) इस वीडियो में 'सब तेरा' गाना गाते नजर आ रहे हैं। उनकी आवाज वाकई किसी प्रोफेशनल सिंगर की तरह लग रही है। सुनिए ये सॉन्ग।।।