धर्म / आज का राशिफल

Dainik Bhaskar : Aug 02, 2019, 11:03 AM
मेष. 

पॉजिटिव - आपकी मेहनत व कार्य की प्रतिबद्धता के लिए आपको कार्यस्थल पर सम्मानित किया जा सकता है। यह समय आपके लिए सौभाग्यशाली रहने के आसार हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी आप जा सकते हैं।

नेगेटिव - आपको कामकाजी जीवन में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि किसी का भी अनादर न करें। विशेषकर अपने से बड़ों का तो कतई नहीं। इस समय आपको पितृ सुख की कमी खल सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी आपको इस समय हो सकती है।

लव - रोमांटिक लाइफ की अगर बात करें तो अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। 

व्यवसाय - हो सकता है कर्ज भी आपको इस समय उठाना पड़े। धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। भूमि, मकान आदि संपत्ति से जुड़े लेन-देन संबंधी कार्यों मे देरी होने के संकेत हैं।

स्वास्थ्य - आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। विशेषकर त्वचा संबंधी रोगों से सचेत रहने की आवश्यकता है। 

भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 7

वृष.

पॉजिटिव - किसी बीमारी से निजात मिलने पर भी आप चैन की सांस ले सकते हैं। इसमें होने वाली यात्राएं भी आपके लिए लाभकारी रहने के योग हैं। अतीत में आप ने कहीं धन निवेश किया है तो उससे भी लाभ मिलने के आसार हैं। कार्यक्षमता के अनुसार आप कार्योन्नति की उम्मीद कर सकते हैं।

नेगेटिव - अचानक से खुशियां हवा होती दिखाई दे सकती हैं। शत्रुओं द्वारा आपके कार्य में बाधाएं खड़ी की जा सकती हैं। अन्य कारणों से भी आपके कार्य अधूरे लटक सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि इस समय वाद-विवाद से जितना दूर हो सके रहें, क्योंकि कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी धन व्यय होने के संकेत हैं। 

लव - आपकी लव लाइफ में किसी तरह की परेशानी नहीं दिखाई दे रही। घर के बड़े बुजुर्गों, अपने दोस्तों, अपने पार्टनर या फिर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर आप बेहतर निर्णय ले सकते हैं।

व्यवसाय - गाड़ी खरीदने के लिए प्रयासरत हैं तो हो सकता है अभी थोड़ा और इंतजार आपको करना पड़े। यात्रा के योग भी आपके लिए इस समय बन रहे हैं। साथ ही कार्यस्थल पर भी किसी से वाद-विवाद में न उलझें। अपने काम को पूरी एकाग्रता व सावधानी से करें।

स्वास्थ्य - यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, विशेषकर वाहन स्वयं चला रहे हैं तो ध्यान रखें। चोट लगने की संभावनाएं बन रही हैं।

भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2

मिथुन.

पॉजिटिव - कला जगत से जुड़े जातक इस समय नाम व प्रसिद्धि पा सकते हैं। वित्तिय तौर पर भी आपको लाभ मिल सकता है। आध्यात्मिकता की ओर भी आपका रूझान बढ़ सकता है।

नेगेटिव - आपके लिए सलाह है कि इस समय आप में अंहकार की भावना आ सकती है, अपने निर्णयों पर अति विश्वास से बचें। साथ ही पर्सनल रिलेशनशिप के मामले में सावधानी बरतें, संबंधों में परेशानी आ सकती है।

लव - आप पाया हुआ प्यार खो सकते हैं, क्योकी आप अंहकारी, अति आत्मविश्वासी बन सकते हैं। सचेत रहें। धैर्य, संयम व विवेक के दम पर हर क्षेत्र में विजय प्राप्त की जा सकती है।

व्यवसाय - वर्ष के अंतिम दिन आपके लिए सौभाग्यशाली कहे जा सकते हैं। कार्यस्थल पर पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। पर्सनल लाइफ भी उत्साहजनक होने के आसार हैं। नया घर, नई गाड़ी लेने की योजना है तो इसे पूरा कर सकते हैं।

स्वास्थ्य - व्यस्त दिनचर्या आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। घर पर बच्चों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। प्रोफेशनली भी आपको सचेत रहकर कार्य करने की आवश्यकता रहेगी।

भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 1

कर्क.

पॉजिटिव - इस समय आपके सामने एक के बाद एक चुनौतियां आएंगी, लेकिन इन्हीं चुनौतियों को पार कर आप कामयाबी का एक नया मार्ग प्रशस्त करेंगे।आपके जहन में नए नए विचार उत्पन्न होंगे।

नेगेटिव - जब कोई कुछ नया करने का प्रयास करता है तो उसके रास्ते में बाधाएं भी आती हैं। कुछ हटकर करने का प्रयास करता है तो कई बार उसके अपने भी अवरोध बनकर उसके सामने खड़े हो जाते हैं। कुछ ऐसा आपके साथ हो सकता है।

लव - हो सकता है माता के साथ आपकी इस समय न बनें। किसी बात को लेकर माता से संबंध बिगड़ सकते हैं। भौतिक सुख में भी यह समय कमी लाने के संकेत कर रहा है।

व्यवसाय - सफलता पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगें, लेकिन बावजूद उसके आपको सफलता मिले यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता। अचानक से धन लाभ में कमी आ सकती है। 

स्वास्थ्य - अपना स्वास्थ्य तो अच्छा रहेगा, लेकिन माता के प्रति भी आपकी चिंताएं इस समय बढ़ सकती हैं। उनकी सेहत का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 5

सिंह.

पॉजिटिव - आपके लिए बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। यह लाभ आपको पैतृक संपत्ति के रूप में मिल सकता है। आपके पराक्रम, आपकी कार्यक्षमता में भी यह समय वृद्धि करने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं।

नेगेटिव - इस समय तमाम संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि तमाम अवरोधों के पश्चात आप किसी खास, किसी नई व बड़ी परियोजना में धन निवेश करने में कामयाब हो सकते हैं।

लव - कोई रास्ता न सूझने से आप हताश हो सकते हैं। जो विवाहित जातक संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं, उनके लिए भी समय मुश्किल भरा रह सकता है। हो सकता है परिवार के बड़े बुजुर्गों का भी अपेक्षित सहयोग आपको इस समय न मिले।

व्यवसाय - विद्यार्थियों के लिए भी यह समय मुश्किल भरा रहने वाला है। भाग्य का साथ हो सकता है आपको न मिले। व्यवसायी जातकों को भी व्यवसाय में अपेक्षित लाभ हो सकता है न मिले।

स्वास्थ्य - कहते हैं ना कि जब मनुष्य पर मुसीबतों का पहाड़ टूटता है तो मुसीबतें हर ओर से घिर आने लगती हैं। कुछ वैसा ही आप इस समय स्वास्थ्य के बारे में महसूस कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 7

कन्या.

पॉजिटिव - यह आपके लिए नाम व शोहरत पाने का समय है। आपके जीवन के हर नज़रिए से सफलता देने वाला समय है। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी इस समय इजाफा होने के आसार हैं। अपने प्रतिद्वंदियों, शत्रुओं पर विजय दिलाने वाला यह समय रहेगा। कार्योन्नति के संकेत भी आपके लिए बन रहे हैं। 

नेगेटिव - शिक्षा क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय थोड़ा अधिक मेहनत करवाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को विशेष रूप से तनाव के दौर से गुजरना पड़ सकता है अपनी तैयारी रखें। संतान को लेकर भी इस समय आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं।

लव - आप देखेंगे कि अचानक से आपकी रोमांटिक लाइफ से रोमांस गायब हो रहा है। यदि आप अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं, विवाह कर एक नई शुरुआत करना चाहते हैं तो देखेंगे कि आपके अपने ही आपके विरोध में खड़े हैं।

व्यवसाय - इस समय आप पर आलस्य हावी हो सकता है। जिससे कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन में कमी आ सकती है। इस समय आपको सुख-सुविधाओं का अभाव हो सकता है।

स्वास्थ्य - स्वयं का स्वास्थ्य भी बेहतर बने रहने के आसार हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी आप इस समय निश्चिंत रह सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8

तुला.

पॉजिटिव - इस समय आप नाम व शोहरत कमा सकते हैं। धन लाभ के संकेत भी गुरु कर रहे हैं। सफलता के रास्ते भी गुरु आपके लिए खोल सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर भी आपका रूझान बढ़ सकता है। आत्मिक संतोष आप महसूस कर सकते हैं।

नेगेटिव - बहुत अधिक नकारात्मक तो नहीं, लेकिन आपके प्रोफेशनल व पर्सनल लाइफ में एक धीमेपन, एक सुस्ती का संकेत अवश्य हो रहा है। पदोन्नति या कार्योन्नति की उम्मीद रखने वाले जातकों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

लव - रोमांटिक लाइफ की बात करें तो यह समय आपके लिए रोमांचकारी रह सकता है।

व्यवसाय - यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, विशेषकर जरूरी कागजात या कीमती सामान संभालकर रखें। व्यवसायी जातकों को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य - इस समय आप बिना किसी वजह के किसी भय से आशंकित रहेंगे। यह आशंका किसी परिजन के स्वास्थ्य, विशेषकर माता को लेकर हो सकती है। हो सकता है माता के साथ मनमुटाव भी बढ़ जाए।

भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6

वृश्चिक.

पॉजिटिव - कुल मिलाकर पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक गुरु आपको लाभ दे सकता है, लेकिन दिक्कत यह है कि यह सब लंबे समय तक नहीं रहेगा क्योंकि जल्द ही गुरु की चाल बदल जाएगी, बृहस्पति के वक्री होने से आपको अपनी आशाओं, उम्मीदों पर पानी फिरता हुआ दिखाई दे सकता है। 

नेगेटिव - अपने कामकाज पर नज़र रखें। विशेषकर कानूनी कागजात सावधानी से पढ़ें। स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही न बरतें। प्रयास करें कि आपकी वजह से कोई दुखी न हो।

लव - आपका रोमांटिक जीवन प्रभावित होगा जिससे हो सकता है साथी के साथ आपके संबंध इस समय न सुधरे। विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में भी परेशानियां आ सकती हैं।

व्यवसाय - व्यवसाय के मामले में हालात सामान्य बने रहेंगें, हालांकि किसी नई परियोजना में धन निवेश किया है तो फिलहाल लाभ की अपेक्षा वहां से न रखें। बनते हुए कार्यों के अटकने का भय आपको सता सकता है।

स्वास्थ्य - रोमांटिक लाइफ में पार्टनर के साथ आपकी नहीं बनेगी। भाग्य भी आपका साथ नहीं देगा। परिजनों विशेषकर भाई बहनों से भी आपका मनमुटाव इस समय बढ़ सकता है।

भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

धनु.

पॉजिटिव - कार्यस्थल पर आप अपनी विशिष्ट पहचान बना सकते हैं। पदोन्नति के योग भी आपके लिए इस समय बन रहे हैं। जो जातक नया घर या गाड़ी लेने की योजना लंबे समय से बना रहे हैं। उनके लिए भी यह समय अच्छा कहा जा सकता है।

नेगेटिव - धन खर्च होने के योग भी हैं बेहतर रहेगा यदि इस समय कम से कम अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगा कर रखें। आर्थिक स्थिति भी इस समय प्रभावित हो सकती है। व्यवसायी जातकों के लिए भी यह समय चुनौतियों भरा रह सकता है।

लव - कामकाजी व्यस्तताओं व दबाव के चलते पर्सनल लाइफ में भी परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। विशेषकर पार्टनर के लिए समय निकालपाना मुश्किल होगा जिससे आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं।

व्यवसाय - शिक्षा के मामले में भी यह समय आपके लिए चिंताजनक रह सकता है। हो सकता है आप अपने बच्चे की शिक्षा को लेकर चिंतित रहें। यह चिंता उनकी शिक्षा को लेकर भी हो सकती है।

स्वास्थ्य - अब आपकी प्रोफेशनल लाइफ थोड़ी सुधरेगी लेकिन खर्चों में अनावश्यक वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना भी आपको इस समय करना पड़ सकता है। सबके होते हुए आप खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6

मकर.

पॉजिटिव - अपने प्रतिद्वंदियों, अपने विरोधियों, अपने शत्रुओं को मुंहतोड़ जवाब देने में आप सक्षम रहेंगें। व्यवसायी जातकों के लिए अच्छा समय रहेगा अपने प्रतिस्पर्धियों को मात दे सकते हैं। नौकरी आदि के लिए साक्षात्कार देने वाले जातकों के लिए भी समय सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है।

नेगेटिव - यह समय आपके लिए कार्यस्थल में बदलाव के संकेत कर रहा है। हो सकता है आपका स्थानांतरण किसी अनपेक्षित स्थल पर हो सकता है जिससे आप उत्साहित न हों। आपके कामकाजी जीवन में इस समय बाधाएं खड़ी होने के संकेत हैं।

लव - आप अपने प्रेम जीवन की शुरुआत इस समय कर सकते हैं। जो विवाहित जातक संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं उनके लिए भी यह समय खुशखबरी लेकर आ सकता है।

व्यवसाय - इस समय बचत करना आपके लिए हो सकता है संभव न हो बल्कि प्रबल संभावनाएं हैं कि आपकी जमा राशि में सेंध लग जाए। व्यर्थ की चिंताएं भी आपको परेशान कर सकती हैं। अपने दिमाग पर ज्यादा जोर न डालें। इस समय आपको पूरी मजबूती के साथ डटे रहना होगा। साथी के साथ भी दूरी बढ़ने के आसार हैं।

स्वास्थ्य - आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा आप पर आरोप भी लगाए जा सकते हैं। आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को लेकर आ सकती है। वाद विवाद से भी बचकर रहने की जरुरत है। उसकी असर सेहत पर पड सकती है।

भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2

कुंभ.

पॉजिटिव - करियर के मामले में आप जिन परेशानियों का सामना कर रहे थे उनसे निजात मिल सकती है। कार्योन्नति की उम्मीद भी आप इस समय कर सकते हैं। जो जातक नौकरी में परिवर्तन करने के इच्छुक हैं उन्हें भी कोई बेहतर विकल्प मिल सकता है।

नेगेटिव - अतीत में किए निवेश से भी इस समय लाभ मिल सकता है। गणेश जी की आपके लिए सलाह कि आप इस समय अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस करें।

लव - रोमांटिक लाइफ में भी रिश्ते सुधरने के आसार हैं। साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आप दोनों के बीच नजदीकियां फिर से बढ़ने लगेंगी।

व्यवसाय - व्यवसाय में विस्तार करने के इच्छुक जातकों के लिए भी समय सकारात्मक रहने के आसार हैं। अभी तक आपने जो कड़ी मेहनत की है उसका परिणाम आपको अब मिल सकता है। पदोन्नति की उम्मीद आप कर सकते हैं।

स्वास्थ्य - माता के स्वास्थ्य को लेकर जो चिंताएं आप महसूस कर रहे थे, उनमें कमी आने से आपको राहत मिलेगी। माता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगें। उनका पूरा प्यार आपको मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग: किरमजी, भाग्यशाली अंक: 9

मीन.

पॉजिटिव - प्रोफेशनल लाइफ में भी आप पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगें। बेहतर प्रदर्शन की बदौलत आप इस समय पदोन्नति के साथ साथ वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए प्रयासरत जातकों को भी इस समय सफलता मिल सकती है।

नेगेटिव - आप सफलता के नए मार्ग प्रशस्त करेंगें। आपकी कामयाबी के साथ-साथ आपसे ईर्ष्या रखने वाले, आपके विरोधियों की संख्या भी बढ़ सकती है। जिससे हो सकता है आपको निर्णय लेने में किसी मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़े।

लव - रोमांटिक लाइफ बहुत ही शानदार रहेगी। जो जातक अभी तक प्रेम के अहसास से, आनंद से वंचित हैं और एकांकी जीवन जी रहे हैं उनके लिए भी यह समय एक नए साथी के स्वागत का समय हो सकता है।

व्यवसाय - विद्यार्थी जातकों के लिए भी यह समय सफलता दायक रह सकता है। इस समय आप लाभ प्राप्ति के नए स्त्रोत तलाश सकते हैं। गत दिनों में आपको धन की बचत करने संबंधी जो परेशानियां हो रही थी उनसे निजात मिल सकती है।

स्वास्थ्य - स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर किसी परेशानी से झूझ रहें हैं तो उससे निजात मिल सकती है। शत्रुओं द्वारा मिलने वाली परेशानियो से भी राहत मिल सकती है।

भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER