NDTV : Sep 01, 2020, 04:25 PM
उत्तर प्रदेश (UP) के संभल (Sambhal) में ऐसी घटना हुई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। एक गुस्सैल भैंस ने पुलिसकर्मी पर हमला (Buffalo Attacked A Police Officer) कर दिया। पुलिसकर्मी बाइक पर जा रहा था, तभी भैंस ने सींग मारकर बाइक को गिराया और फिर उसे सींग से ही खदेड़ दिया। सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। पुलिसकर्मी को ज्यादा चौटें नहीं आई हैं। खैरियत रही कि वहां मौजूद लोगों ने भैंस पर पानी डालकर उसके भगा दिया, जिससे पुलिसकर्मी की जान बच गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी बाइक से निकल रहा होता है। तभी भैंस हमला कर देती है। वो बाइक को जोर से टक्कर मारती है और दरोगा को गिरा देती है। उसका गुस्सा यहां भी शांत नहीं होता।फिर वो पुलिसकर्मी को सड़क पर घसीट देती है। वो सींग से पुलिसकर्मी को दूर तक खदेड़ देती है। वहां मौजूद लोग, भैंस का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। वो उस पर पानी डालते हैं। जिससे वो भाग निकलती है।देखें Video:
इस वीडियो को कई सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोगों ने भैंस पर पानी डाला और लाठियां मारी। जिससे भैंस वहां से भाग निकली। फिर लोगों ने पुलिसकर्मी को अस्पताल पहुंचाया।A stray buffalo went berserk at a police station in UP's Sambhal district and attacked a policeman on motorcycle. Caught off gaurd the cop was dragged for few meters before onlookers came to rescue. pic.twitter.com/1uWFheSKGk
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) August 31, 2020