बॉलीवुड / पति के साथ अनुष्का शर्मा ने सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन, विराट ने लिखा- आप इस दुनिया में.....

AMAR UJALA : May 02, 2020, 01:00 PM
बॉलीवुड डेस्क | लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने पति और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ अपना 32वां जन्मदिन मनाया। मुंबई स्थित अपने घर पर ही दोनों ने जन्मदिन बहुत ही सादगी के साथ सेलिब्रेट किया। इस मौके पर विराट ने अनुष्का के लिए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा।

विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वो अनुष्का को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में विराट ने अपने हाथ में केक का टुकड़ा थाम रखा है और अनुष्का उन्हें देखकर मुस्करा रही हैं। 

इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए विराटा ने अनुष्का के लिए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'आप इस दुनिया में रोशनी लेकर आई हैं और आप मेरी जिंदगी में रोशनी भरती है। मैं आपसे प्यार करता हूं।'

इसके अलावा अपने जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने एक कविता लिखी और उसमें ये कामना करते हुए दुआ मांगी कि जल्द से जल्द ये मुश्किल समय टल जाए, लोगों की जिंदगी पहले जैसी हो जाए। सोशल मीडिया पर अनुष्का की ये कविता काफी वायरल हो रही है।

अनुष्का और विराट पहली बार एक एड फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। वहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और बात शादी तक पहुंच गई। विराट और अनुष्का ने लंबे समय डेट करने के बाद 2017 में शादी की थी। इसमें उनके सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER