Game / TikTok के साथ PUBG क्यों नहीं हुआ बैन, जानिए कारण

Zoom News : Jun 30, 2020, 02:34 PM

देश की मोदी सरकार ने चीन को बड़ा सबक सिखाने के लिए 59 चीनी मोबाइल एप्स को बैन कर दिया है। इसके बाद देशभर में सबसे ज्यादा झटका TikTok यूजर्स को लगा है। जहां एक तरफ TikTok बैन होने की वजह से कुछ लोग खुश हैं तो कुछ खफा वहीं एक तबका ऐसा भी है जो अब PUBG पर प्रतिबंध की मांग करने लगा है। लोग इस बात पर भी आश्चर्य जता रहे हैं कि सरकार ने आखिर पबजी ऐप पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया।

यह है कारण

जिस PUBG गेम पर प्रतिबंध लगाने की मांग हो रही है या प्रतिबंध ना लगाए जाने पर सवाल उठ रहे हैं वो असल में कोई चीनी नहीं बल्कि दक्षिण कोरियाई कंपनी द्वारा बनाया गया है। Battleground द्वारा बनाए गए इस इस गेम को 2000 में आई जापानी फिल्म बैटल रॉयल से प्रेरित होकर तैयार किया गया है। जहां तक इसके चीन से संबंध की बात है तो बता दें कि चीनी सरकार ने तो शुरुआत में इस ऐप को मंजूरी ही नहीं दी थी। लेकिन बाद में इसे बाद में चीन के सबसे बड़े वीडियो गेम पब्लिशर टीसेंट द्वारा पेश किया गया था। इसके बदले उसे इस गेम में शेयर दिया गया था। इसे चीन में गेम ऑफ पीस के नाम से पेश किया गया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER