Bharat Jodo Yatra / राहुल गांधी की यात्रा में युवक ने किया सुसाइड का प्रयास

Zoom News : Dec 08, 2022, 09:06 AM
Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन है। सुबह करीब 6.15 बजे कोटा के सूर्यमुखी हनुमान मंदिर यात्रा की शुरूआत हुई है।


यात्रा के रास्ते में आज सुबह से ही भारी भीड़ है। शहर के अनंतपुरा इलाके में अचानक भगदड़ की स्थिति बन गई, जब लोग राहुल गांधी का सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके करीब पहुंच गए। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत रस्सा लगाकर लोगों को रोका।


इस बीच राहुल गांधी कोचिंग जा रहे स्टूडेंट्स से भी मिले। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप ही देश का भविष्य हो...लव यू। कोटा में राजीव गांधी की स्टैच्यू के पास एक युवक ने सुसाइड का भी प्रयास किया। हालांकि, लोगों ने उसे बचा लिया। भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह से करीब 10 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। फिलहाल कोटा एयरपोर्ट के सामने यात्रा ने टी-ब्रेक लिया है।


इस बीच कोटा में यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ को राजस्थान के सरकार के पावरफुल मिनिस्टर शांति धारीवाल के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। धारीवाल कोटा से ही विधायक हैं और गहलोत के करीबी मंत्रियों में शामिल हैं।


भारत जोड़ो यात्रा में आज लंच ब्रेक नहीं होगा और सुबह 11.30 आज की यात्रा खत्म हो जाएगी। कोटा जिले में यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव करके छोटा कर दिया है।


यात्रा एक साथ आज 24 किलोमीटर का सफर करेगी। आज भडाना को यात्रा का आखिरी पॉइंट बनाया है। बूंदी जिले के केशोरायपाटन में राहुल गांधी की यात्रा का कैंप बनाया गया है, जहां पर दो दिन नाइट स्टे होगा। आज की यात्रा के बाद राहुल गांधी रणथंभौर में सोनिया गांधी से मिलने जा सकते हैं।


यात्रा से जुड़े बड़े अपडेट


  • कोटा में सुबह एक बार भगदड़ की स्थिति बन गई जब अचानक बड़ी संख्या में लोग सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए राहुल गांधी के करीब पहुंच गए। राहुल के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट जैसे बड़े नेता भी मौजूद है। कोटा में यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ को देखकर सियासी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। इसके शांति धारीवाल के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
  • भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में चौथे दिन की शुरूआत सुबह 6.15 बजे हुई। राहुल की यात्रा आज आधे दिन ही चलेगी। बिना किसी ब्रेक के यात्रा सुबह करीब 11.30 बजे खत्म होगी।
  • राहुल गांधी आज आज यात्रा पूरी होने के बाद सोनिया गांधी से मिलने जांएगे। सोनिया गांधी सवाईमाधोपुर के रणथंभोर में जन्मदिन मनाएंगी, राहुल गांधी भी उनके साथ रहेंगे। आज कोटा की यात्रा के कार्यक्रम छोटे करने के पीछे भी यही कारण बताया जा रहा है।
  • कोटा में भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव को लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कोटा में यात्रा को लेकर पार्टी नेताओं के बीच खीचंतान भी देखने को मिली थी। कोटा में सचिन पायलट के पोस्टर हटाने के पर भी विवाद हो गया था। कोटा यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का होम टाउन है। धारीवाल राहुल गांधी के सामने कोटा के विकास को शो केस करना चाहते थे, लेकिन अब यात्रा के कार्यक्रम को छोटा कर दिया गया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER