Gold Price Today / लगातार 5वें दिन सस्ता हुआ सोना, जानिए कितनी घट गईं कीमतें?

Zoom News : Feb 17, 2021, 09:49 AM
Gold Price Today: सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो ये सबसे सही वक्त हो सकता है। सोने की कीमतें 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भी नीचे फिसल गई हैं। MCX पर सोने का भाव मई 2020 के लेवल पर आ गया है। सोने को लेकर बुलियन एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि 2021 में ये 60,000 रुपये के पार जाएगा। लेकिन MCX पर सोने का अप्रैल वायदा अब 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसल गया है। जहां तक चांदी की बात है तो चांदी भी कल 800 रुपये से ज्यादा सस्ती हुई है। 

MCX Gold: मंगलवार को MCX का अप्रैल वायदा पहले हाफ तक एक दायरे में लेकिन बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा था, लेकिन शाम 6 बजे के बाद इसमें अचानक से बिकवाली हावी हो गई और ये 47480 रुपये के इंट्राडे हाई से फिसलकर 46682 तक गिर गया। हालांकि आखिरी घंटे में इसमें हल्की रिकवरी देखने को मिली। मई 2020 में सोने का भाव 46600 रुपये प्रति 10 ग्राम था। आज MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 100 रुपये की  गिरावट के साथ 46800 रुपये के नीचे खुला है। इस हफ्ते सोना 450 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो चुका है। 

सोना उच्चतम स्तर से 9300 रुपये सस्ता!

पिछले कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। पिछले साल सोने ने 43 परसेंट का रिटर्न दिया था। अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोना 15 परसेंट तक टूट चुका है, सोना MCX पर 46800 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है, यानी करीब 9300 रुपये सस्ता मिल रहा है। 

इस हफ्ते सोने की चाल 

दिन                     सोना (MCX अप्रैल वायदा)

सोमवार                     47241

मंगलवार                   46899

बुधवार                     46780

बीते हफ्ते सोने की चाल 

दिन                     सोना (MCX अप्रैल वायदा)

सोमवार                    47839/10 ग्राम

मंगलवार                  47948/10 ग्राम

बुधवार                     48013/10 ग्राम

गुरुवार                    47508/10 ग्राम

शुक्रवार                   47318/10 ग्राम

                             (रुपये)

MCX Silver: चांदी की चाल भी मंगलवार को शाम होते होते बिगड़ गई। MCX पर चांदी का मार्च वायदा शाम 6 बजे तक 70,000 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा था, लेकिन अचानक इसमें गिरावट आई और ये 68350 तक फिसल गया। हालांकि थोड़ी रिकवरी के बाद ये 69300 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। इंट्रा डे में चांदी ने 70864 की ऊंचाई को भी छुआ। MCX का चांदी वायदा आज हल्की मजबूती के साथ खुला है। चांदी 160 रुपये चढ़कर 69535 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। 

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 10,600 रुपये सस्ती 

आपको बता दें कि 1 फरवरी को बजट के दिन MCX पर चांदी का मार्च वायदा 74400 रुपये के ऊपर चला गया था। लेकिन इसके बाद इसमें लगातार कमजोरी आई और 4 फरवरी गुरुवार को भाव 66800 रुपये प्रति किलो तक गिर भी गया था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है। इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 10,000 रुपये से ज्यादा सस्ती है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER