राजस्थान / 6 लोगों ने 26 वर्षीय युवती का गैंगरेप कर उसकी हत्या की, पेड़ से लटका मिला शव

AMAR UJALA : Dec 11, 2019, 03:40 PM
राजस्थान के भरतपुर जिले में 26 वर्षीय एक महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला का शव सोमवार को जिले के रोशीका गांव में एक पेड़ से लटका मिला, जिसके बाद छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने कहा कि महिला का पति ट्रक चालक है और वह घर से दूर था जब यह घटना हुई। कामां थाने के थानाध्यक्ष धर्मेश दयमा ने बताया कि छह लोगों की पहचान जाहिद, नसीम, ताहिर, अमर सिंह, बन्नो और बालू के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव उसके परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER