बॉलीवुड / विराट कोहली अनुष्का शर्मा की बेटी की नई फोटो हुई वायरल, देखें...

Zoom News : Mar 08, 2021, 02:03 PM
बॉलीवुड: करीना कपूर और अनुष्का शर्मा बीते दिनों मां बनी हैं। उनके बच्चों की तस्वीरें देखने के लिए फैन्स काफी दिनों से एक्साइटेड हैं। करीना कपूर ने महिला दिवस पर बेटे को गोद में लेकर एक तस्वीर पोस्ट की है। इसके बाद अनुष्का की बेटी की एक और तस्वीर सामने आई है। यह फोटो विराट कोहली ने शेयर किया है। साथ में विमिन्स डे का मेसेज भी लिखा है। इससे पहले अनुष्का बच्ची को गोद में लेकर फोटो शेयर कर चुकी हैं। 

विराट ने दुनिया की सभी महिलाओं को विश

विराट ने अनुष्का और वामिका की तस्वीर के साथ दोनों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अनुष्का को अपने जीवन की सबसे दयावान और शक्तिशाली महिला लिखते हुए विश किया है। वामिका के लिए लिखा है, उसको भी बधाई जो बड़े होकर अपनी मां की तरह बनने वाली है। इसके साथ उन्होंने दुनिया की सभी महिलाओं को विमिन्स डे की विशेज दी हैं। 

बेटी को मीडिया से दूर रखना चाहते हैं विराट अनुष्का

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बीते साल अगस्त के महीने में फैन्स को पैरंट्स बनने की खबर दी थी। 11 जनवरी को उनकी बेटी का जन्म हुआ था। विराट और अनुष्का ने बेटी को वामिका नाम दिया है। प्रेग्नेंसी के दौरान अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपनी बच्ची को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना चाहती हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER