राजस्थान / होली के 11 दिन बाद सोने की कीमतों ने फिर लगाई लंबी छलांग, देखें कितने बढ़े आज दाम

Zoom News : Apr 09, 2021, 05:02 PM
जयपुर। होली के 11 दिन सोना चमका (Gold shine) उठा है। वहीं चांदी (Silvar) में भी लगातार तेजी बनी हुई है। जयपुर सर्राफा बाजार में शुक्रवार को फिर से सोने की कीमतों ने जोरदार उछाल (Prices surge strongly) खाया है। आज 24 कैरेट गोल्ड कल के मुकाबले 450 रुपये प्रति दस ग्राम ऊंचा खुला है। जबकि चांदी के भावों में भी प्रतिकिलो 150 रुपये की तेजी रही है। गत चार दिनों से सोने-चांदी के भावों में लगातार तेजी बनी हुई है।

जयपुर में आज 24 कैरेट गोल्ड के दाम प्रति दस ग्राम 48250 रहे। गुरुवार के इसके भाव 47800 रुपये थे। वहीं चांदी 69000 रुपये प्रति किलो से बढ़कर आज 69150 रुपये पर खुली है। इसमे 150 रुपये की तेजी रही। सोने और चांदी के भावों में मंगलवार से तेजी आनी शुरू हुई। यह तेजी आज चौथे दिन भी बरकरार रही है।


22,18 और 14 कैरेट गोल्ड के भावों में भी जोरदार बढ़ोतरी

जयपुर में आज 22,18 और 14 कैरेट गोल्ड के भावों में भी जोरदार बढ़ोतरी रही है। इनमें 24 कैरेट गोल्ड से भी ज्यादा बढ़ोतरी रही है। इनमें भी आज 50-50 रुपये प्रति ग्राम बढ़ोतरी रही। 22 कैरेट गोल्ड के भाव आज 4610 रुपये प्रति ग्राम रहे हैं। 18 कैरेट गोल्ड भी 50 रुपये बढ़कर 3810 रुपये प्रति एक ग्राम पर खुला। 14 कैरेट गोल्ड की कीमतें भी 50 रुपये प्रति ग्राम बढ़कर 3050 रुपये पर खुली हैं।

जयपुर में सोने-चांदी के भाव

24 कैरेट सोने के दाम

                  आज के दाम       कल के दाम

1 ग्राम             4825              4780

10 ग्राम           48250            47800

---------

22 कैरेट सोने के दाम


1 ग्राम                   4610            4560

10 ग्राम                 46100          45600

---------

18 कैरेट सोने के दाम


1 ग्राम                 3810       3760

10 ग्राम               38100     37600

---------

14 कैरेट सोने के दाम

1 ग्राम             3050         3000

10 ग्राम           30500       30000

---------

चांदी के दाम

1 किलोग्राम          69150             69000

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER