बॉलीवुड / कम उम्र में मां बनने पर आलिया ने दिया अपना रिएक्शन, कहा- कभी-कभी...

Zoom News : Jul 27, 2022, 07:41 PM
बॉलीवुड | आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल में शादी की थी। इसके बाद आलिया ने पिछले जुलाई में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। आलिया की अनाउंसमेंट पर जहां फैंस, परिवार वाले और दोस्तों ने उन्हें खूब बधाई दी। वहीं कुछ लोगों ने आलिया के शादी के बाद जल्दी प्रेग्नेंट होने पर उन्हें ट्रोल भी किया था। वहीं कुछ को यह भी शंका थी कि एक्ट्रेस अभी अपने करियर के पीक पर हैं तो इतनी जल्दी मां बनने का फैसला उन्होंने क्यों लिया। अब आलिया ने उस ट्रोलिंग पर अपना रिएक्शन दिया है। इसके अलावा आलिया ने कम उम्र में मां बनने पर भी बात की है।

ट्रोलिंग पर क्या बोलीं आलिया

इंडिया टाइम्स से बात करते हुए आलिया ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद ट्रोल कि जाने पर कहा, 'जो भी महिला करती है उसे हेडलाइन बना दिया जाता है। फिर चाहे वह मां बनती है, किसी नए को डेट कर रही है या फिर वह मैच देखने जाती है या छुट्टी पर। कुछ वजहों से सारी आंखें सिर्फ महिला पर होती है।'

कम उम्र में मां बनने पर क्या बोलीं

आलिया ने कम उम्र में मां बनने पर भी रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करना जानती हूं। वैसे भी कभी-कभी आप कुछ प्लान नहीं करते हैं बल्कि सब अपने आप हो जाता है।' 

आलिया ने आगे यह भी कहा कि वह खुश हैं कि लोगों का नजरिया अब बदल रहा है। वह कई आर्टिकल्स पढ़ती हैं जो उनके सपोर्ट में होते हैं। अब कुछ लोग लिखते हैं कि ये उसकी च्वाइस है तुम्हें क्या। तो मुझे लगता है कि अब समय बदल गया है और हमें फालतू की बातें और लोगों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

आलिया फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म डार्लिंग्स का खूब प्रमोशन कर रही हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे काफी पसंद किया गया था। डार्लिंग्स 5 अगस्त को रिलीज होगी। इसके बाद सितंबर में उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होगी जिसमें आलिया के साथ रणबीर कपूर लीड रोल में होंगे। इस फिल्म के जरिए पहली बार आलिया और रणबीर साथ में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER