दुनिया / अमेरिका ने आसमान से शुरू की चीन की घेराबंदी

Zee News : May 24, 2020, 08:44 AM
नई दिल्ली: साउथ चाइना सी को धरती का वो इलाका कहा जाता है, जहां सबसे ज़्यादा टेंशन रहती है। इस इलाके में कई मुल्कों की नजर है और कभी अमेरिका तो कभी चीन समंदर के इस हिस्से में अपनी बादशाहत होने का दंभ भरते रहते हैं। इसी इलाके में दुनिया के सबसे बड़े नौसेनिक बेड़े ने एक प्रयोग किया है, जो चीन के लिए एक वॉर्निंग साइन से कम नहीं है।


लेजर गन से हवा में विमान को उड़ाया

अमेरिकी नेवी की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें जंगी जहाज पर तैनात लेजर गन से हमला किया जाता है और हवा में उड़ रहे एक ड्रोन पर सटीक निशाना लगाकर उसे गिरा दिया जाता है। अमेरिका की पैसिफिक फ्लीट ने इसका परीक्षण चीन से कुछ हजार किलोमीटर पर प्रशांत महासागर में किया और दुनिया को बता दिया कि अमेरिका के पास वो हथियार है, जिसमें उसे करोड़ों नहीं खर्च करने होंगे बल्कि महज 1 डॉलर खर्च कर के वो किसी भी एयरक्राफ़्ट को हवा में ही नष्ट कर सकता है।

अमेरिकी नेवी ने चलाई लेजर गन

अमेरिकी नौसेना का ये हाई-एनर्जी लेजर हथियार दुनिया में अब तक देखा गया अपनी तरह का एकलौता हथिया है जो छोटे से छोटे निशाने को भी भेद सकता है, चाहे वो समंदर में हो या फिर वो हवा में हो। कोरोना संकट काल में 16 मई को इसका परीक्षण किया गया, टाइमिंग और जगह के मुताबिक अमेरिका का ये टेस्ट चीन को दबाव में लेने के लिए है, जो ज़ाहिर करता है कि अमेरिका चीन को सबक सिखाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है

अमेरिकी नौसेना ने USS पोर्टलैंड से लेजर हथियार का परीक्षण किया। इस हथियार को सॉलिड स्टेट लेजर वेपन कहते हैं। इसे अमेरिका के नौसेना रिसर्च कार्यालय ने बनाया है। पहली बार इसे नौसेना के पैसिफिक फ्लीट में शामिल किया गया है।


चीन ने अमेरिका को घुड़की दी तो,।।

हाल ही में दक्षिण चीन सागर और ताइवान के नजदीक चीन और अमेरिका के जंगी जहाज आमने सामने आ गए थे। इसी तरह चीन ने अमेरिका के सबसे आधुनिक टोही विमान पी-8 पर लेजर से निशाना लगाया था। हालांकि, ये नुकसान करने वाला हमला नहीं था लेकिन इसी के जवाब में अमेरिका ने अपनी चाल चली और अपना वो हथियार दुनिया के सामने लेकर आया। जिससे किसी भी नौसैनिक बेड़े को डराया जा सकता है। चीन अगर अमेरिका को घुड़की देता है तो अमेरिका भी बता देता है कि अगर युद्ध हुआ तो वो पीछे नहीं हटने वाला।


इस लेजर हथिार की क्या है खासियत?

अब हम आपको इस हथियार की खासियत बताते हैं, अमेरिका अपने इस खतरनाक हथियार को अपने उन जंगी जहाज़ों पर तैनात कर रहा है जो दक्षिण चीन सागर में निगरानी करती हैं। ये हथियार डायरेक्टेड एनर्जी वेपन की श्रेणी में है।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER