बॉलीवुड / फिल्मों के लिए अपने खूबसूरत बालों की कुर्बानी दे चुकी हैं ये बॉलीवुड हसीनाएं

Zee News : Jul 13, 2020, 07:43 AM
बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड में काफी सारे स्टार अपनी फिल्मों को हिट कराने के लिए कुछ भी करते हैं। कुछ अपनी बॉडी बना लेते हैं तो कुछ अपना वजह कम कर लेते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी है जो अपनी फिल्मों के लिए अपना सिर तक मुंडवा लेते हैं। अभिनेता तो ऐसा करते ही है लेकिन अभिनेत्रियां भी इस मामले में उनसे कम नहीं है। कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियां (Bollywood) अपने किरदार में जान डालने के लिए गंजी तक हुई हैं। आइए हम आपको ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अपने किरदार में जान डालने के लिए अपने बाल तक मुंडवा दिए।

अनुष्का शर्मा

फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अनुष्का शर्मा ने एक कैंसर पेशंट का किरदार निभाया था और इस किरदार को रियल लुक देने के लिए उन्होंने अपना सिर मुंडवा दिया था। 

शिल्पा शेट्टी

फिल्म 'द डिजायर' में काम करने के लिए शिल्पा शेट्टी ने अपने बालों की कु्र्बानी दे डाली थी। वो बात अलग है कि शिल्पा शेट्टी को प्रोस्थेटिक मेकअप के जरिए ये लुक दिया गया था।

प्रियंका चोपड़ा

बॉक्सर मैरी कॉम के जीवन पर आधारित फिल्म ‘मैरी कॉम’ में प्रियंका चोपड़ा ने उनका किरदार निभाया था। इस रोल के लिए प्रियंका ने बहुत मेहनत की, यहां तक कि इस किरदार के लिए प्रियंका ने अपने बाल तक मुंडवा दिए।

शबाना आजमी

शबाना आजमी बॉलीवुड की सबसे शानदार अदाकाराओं में से एक हैं, जो अपने किरदार के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। उन्होंने फिल्म 'वाटर' के लिए ये लुक धारण किया था।

लीजा रे

शबाना आजमी और नंदिता दास के बाद लीजा रे को फिल्म 'वाटर' में लिया गया था। फिल्म का हिस्सा बनते ही लीजा ने भी अपने बाल मुंडवा डाले थे।

तन्वी आजमी

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में तन्वी आजमी ने एक मराठा विधवा की भूमिका निभाई और इस किरदार को जीवंत रूप देने के लिए तन्वी वास्तव में गंजी हुईं। 

अंतरा माली

अमोल पारेकर की फिल्म 'एंड वन्स अगेन' के लिए अंतरा माली ने भी अपना सिर मुंडवा लिया था। फिल्म में उन्होंने सिक्किम की एक साधु का किरदार निभाया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER