हिमाचल प्रदेश / नए साल का जश्न मनाने जा रहे छात्रों से भरी बस पलटी, 15 घायल

News18 : Dec 31, 2019, 03:54 PM
बिलासपुर।  नया साल का जश्न (New Year Celebration) मनाने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मनाली (Manali) जा रही टूरिस्ट की बस हादसे (Bus Accident) का शिकार हुई है।  हादसे में 15 सैलानी घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  फिलहाल, राहत और बचाव जारी है। 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह राष्ट्रीय उच्चमार्ग मनाली-चंडीगढ़ (Chandigarh Manali Highway) पर बिलासपुर के ग़म्भर पुल के समीप सैलानियों से भरी बस हादसे का शिकार हुई है।  हादसे में 15 पर्यटक गम्भीर रूप से घायल हैं।  घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेजा गया है।  बताया जा रहा है कि बस में कुल 50 सैलानी सवार थे। 

दिल्ली से मनाली जा रहे थे

बस हादसे में सभी घायल पर्यटक दिल्ली से मनाली जा रहे थे और केरला के कालीकट सत मंगलम एमईएस शिक्षण संस्थान के छात्र  हैं।  सभी नववर्ष के आगमन पर मनाली घूमने जा रहे थे।  31 दिसम्बर वर्ष का अंतिम दिन सभी छात्रों पर भारी पड़ा है। 

यह बोले एएसपी

बिलासपुर के एसएसपी भागमल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायल पर्यटक केरल के कालीकट सत मंगलम एमईएस शिक्षण संस्थान के छात्र हैं।  नववर्ष के आगमन पर मनाली घूमने जा रहे थे।  घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में उपचार दिया जा रहा है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER