दिल्ली चुनाव / आप पार्टी ने की 70 सीटो पर उम्मीदवारो की घोषणा, 8 महिलाओ को मिला टिकट

Zoom News : Jan 14, 2020, 10:10 PM
नई दिल्ली | मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आने वाले विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी ने आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। मौजूदा 15 विधायकों को फिर से मौका नहीं दिया गया है। 70 प्रत्याशियों में से 8 महिलाएं हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग होगी और 11 फरवरी को चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे।
वर्ष 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटें मिली थीं। भाजपा ने 3 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल सकी थी। 2015 में चुनाव आयोग ने 12 जनवरी को दिल्ली चुनाव की घोषणा की थी, 7 फरवरी को मतदान हुआ था और 10 फरवरी को नतीजे आए थे। आप ने इस बार द्वारिका सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री का टिकट काटा। उनकी जगह कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के बेटे विनय कुमार मिश्रा टिकट दिया। विनय ने एक दिन पहले ही आप जॉइन की है। सोमवार को ही आप में आने वाले बदरपुर के पूर्व विधायक राम सिंह नेताजी को भी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। राम सिंह को टिकट मिलने के बाद मौजूदा विधायक नारायण दत्त शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उम्मीदवारों की घोषणा के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- सभी को शुभकामनाएं। लोगों ने आप में भरोसा जताया। ईश्वर बरकत दे।

आठ महिलाओं को टिकट, पिछली बार से दो ज्यादा
2015 में आप ने 6 महिलाओं को टिकट दिया था। सभी जीती थीं। इस बार पार्टी ने 8 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। पिछली बार जीतीं राखी बिड़ला, सरिता सिंह, प्रमिला टोकस, भावना गौड़ और बंदना कुमारी को फिर से टिकट दिया गया है। वहीं, आतिशि मार्लेना (कालकाजी), राजकुमारी ढिल्लों (हरि नगर) और धनवती चंदेला (राजौरी गार्डन) को पार्टी इस बार मौका दिया है। पिछले चुनाव में चांदनी चौक से जीतीं अलका लांबा पार्टी छोड़ चुकी हैं। उनकी सीट पर पार्टी ने प्रह्लाद सिंह को टिकट दिया है।

छह दिन पहले कांग्रेस से आप में आए शोएब इकबाल को टिकट
मटिया महल सीट से पांच बार विधायक रहे शोएब इकबाल को भी पार्टी ने टिकट दिया है। इकबाल छह दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए हैं। यहां से फिलहाल असीम अहमद खान विधायक हैं। असीम 2015 में आप की जीत के बाद केजरीवाल की पहली कैबिनेट का हिस्सा थे। भ्रष्टाचार के आरोप के चलते उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया था। पार्टी ने पिछली बार की तरह इस बार भी 6 मुस्लिम चेहरों को टिकट दिया। 4 मौजूदा विधायक फिर से चुनाव मैदान में हैं। वहीं, मुस्तफाबाद से हाजी यूनुस को उतारा गया है। यहां 2015 में भाजपा के जगदीश प्रधान जीते थे जबकि आप के मोहम्मद युनुस को हार का सामना करना पड़ा था।

मौजूदा विधायक ने कहा- 20 करोड़ रु. लेकर टिकट बेचा
आप के द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची में बदरपुर विधायक नारायण दत्त शर्मा का टिकट काट दिया गया। उनकी जगह राम सिंह नेताजी को टिकट दिया गया है। इस पर विधायक शर्मा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर टिकट बेचने का आरोप लगाया। शर्मा ने केजरीवाल और सिसोदिया पर एक भू माफिया से टिकट के बदले 20 करोड़ रुपए लेने का आरोप लगाया। पार्टी में भी विधायकों से पैसे मांगे जा रहे हैं।

आप को 2015 में इन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा
2015 में आम आदमी पार्टी को रोहिणी, मुस्तफाबाद और विश्वास नगर में हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी ने रोहिणी से राजेश बंसीवाला को टिकट दिया। यहां से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता विधायक हैं। 2015 में उन्होंने आप के सीएल गुप्ता को हराया था। विश्वास नगर से पार्टी ने दीपक सिंगला को उतारा है। 2015 में यहां से भाजपा के ओमप्रकाश शर्मा जीते थे। शर्मा ने आप के डॉ. अनिल गुप्ता को हराया था। मुस्तफाबाद से हाजी यूनुस को टिकट मिला है।

पार्टी छोड़ने वाले विधायकों की सीट पर किसे मिला टिकट
सीट     पार्टी छोड़ने वाला विधायक     किसे टिकट मिला

चांदनी चौक     अलका लांबा     प्रह्लाद सिंह
करावल नगर     कपिल मिश्रा     दुर्गेश पाठक
बिजवासन     देवेंद्र सहरावत     बीएस जून
सुल्तानपुर माजरा     संदीप कुमार     मुकेश अहलावत
गांधी नगर     अनिल वाजपेई     नवीन चौधरी
बवाना     वेद प्रकाश     जय भगवान उपकार
मटिया महल     असीम अहमद खान     शोएब इकबाल

नोट- बवाना से पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए वेद प्रकाश उपचुनाव हार गए थे। उन्हें आप के रामचंद्र ने हराया था। पार्टी ने इस बार रामचंद्र का टिकट भी काट दिया।

उम्मीदवारों की लिस्ट
विधानसभा सीट     उम्मीदवार

नरेला     शरद चौहान
बुराड़ी     संजीव झा
तिमारपुर      दिलीप पांडेय
आदर्श नगर      पवन शर्मा
बादली     अजेश यादव
रिठाला     महेंद्र गोयल
बवाना     जयभगवान उपकार
मुंडका     धर्मपाल लाकड़ा
किराड़ी     ऋतुराज झा
सुल्तानपुर मजरा     मुकेश कुमार अहलावत
नांगलोई जाट     रघुविंदर शौकीन
मंगलोपुरी     राखी बिड़ला
रोहिणी     राजेश बंसीवाला
शालीमारबाग     बंदना कुमारी
शकूर बस्ती     सत्येंद्र जैन
त्रि नगर     जितेंदर तोमर
वजीरपुर     राजेश गुप्ता
मॉडल टाउन     अखिलेशपति त्रिपाठी
सदर बाजार     सोमदत्त
चांदनी चौक     प्रहलाद सिंह
मटियामहल     शोएब इकबाल
बल्लीमारान     इमरान हुसैन
करोल बाग     विशेष रवि
पटेल नगर     राजकुमार आनंद
मोती महल     शिवचरण गोयल
मंडीपुर     गिरीश सोनी
राजौरी गार्डन     धनवती चंदेला
हरिनगर     राजकुमारी ढिल्लों
तिलक नगर     जरनैल सिंह
जनकपुरी     राजेश ऋषि
विकासपुरी     महेंद्र यादव
उत्तम नगर     नरेश बाल्यान
द्वारका      विनय कुमार मिश्रा
मटियाला      गुलाब सिंह यादव
नजफगढ़     कैलाश गहलोत
बिजवासन     बीएस जून
पालम     भावना गौड़
दिल्ली कैंट     वीरेंद्र सिंह कदियान
राजेंद्र नगर     राघव चड्ढा
नई दिल्ली     अरविंद केजरीवाल
जंगपुरा     प्रवीण कुमार
कस्तूरबानगर     मदन लाल
मालवीय नगर      सोमनाथ भारती
आरके पुरम     प्रमिला टोकस
मेहरौली     नरेश यादव
छतरपुर     करतार सिंह तंवर
देवली     प्रकाश जरवाल
अंबेडकर नगर     अजय दत्त
संगम विहार      दिनेश मोहनिया
ग्रेटर कैलाश     सौरभ भारद्वाज
कालकाजी     आतिशि मरलेना
तुगलकाबाद     सहीराम पहलवान
बदरपुर     राम सिंह नेताजी
ओखला     अमानतुल्लाह खान
त्रिलोकपुरी      रोहित कुमार मेहरौलिया
कोंडली     कुलदीप कुमार
पटपड़गंज     मनीष सिसोदिया
लक्ष्मी नगर     नितिन त्यागी
विश्वास नगर     दीपक सिंगला
कृष्णा नगर     एसके बग्गा
गांधीनगर      नवीन चौधरी
शाहदरा     रामनिवास गोयल
सीमापुरी     राजेंद्र पाल गौतम
रोहतासनगर     सरिता सिंह
सीलमपुर     अब्दुल रहमान
घोंडा     एसडी शर्मा
बाबरपुर     गोपाल राय
गोकलपुर     सुरेंद्र कुमार
मुस्तफाबाग     हाजी यूनुस
करवाल नगर     दुर्गेश पाठक

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER