Live Hindustan : May 23, 2020, 02:58 PM
बॉलीवुड डेस्क | एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लॉकडाउन के चलते वह घर में कैद हो गई हैं। ऐसे में वह फैन्स के साथ अपनी कई फोटोज़ शेयर कर रही हैं। दिशा पाटनी की एक परफेक्ट बिकिनी बॉडी है। काल्विन क्लाइन की बिकिनी को यह एंडॉर्स भी करती हैं, जिसमें दिशा अपने कर्व्ज़ को फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। अब दिशा पाटनी ने मोनोकिनी में अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दिशा पाटनी फ्लोरल मोनोकिनी पहने सुमद्र किनारे बैठी नजर आ रही हैं। इसमें उनकी टैन बॉडी नजर आ रही है। बाल खुले हुए हैं और आखों पर स्टाइलिश सनग्लासेस नजर आ रहे हैं। दिशा पाटनी ने जैसे ही यह फोटो शेयर की फैन्स के दिल की धड़कनें तेज हो गईं। आपको बता दें कि दिशा पाटनी के इंस्टाग्राम पर 34 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
फैन्स के बीच दिशा काफी पॉप्यूलर हैं। इन्होंने उनके दिल में खास जगह बनाई है। हालांकि, दिशा ने काफी कम फिल्में की हैं, लेकिन फैन्स को दिशा और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी बेहद पसंद आई है। चर्चा ऐसी भी हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। लेकिन दिशा और टाइगर, दोनों ने ही इस बात को सिरे से नकार दिया है और बताया है कि वह अच्छे दोस्त हैं, और इससे ज्यादा कुछ नहीं। दिशा पाटनी डांस, स्टंट, फैशन सेंस और फिटनेस के अलावा बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। अपने क्यूट लुक्स की वजह से दिशा काफी चर्चा में भी रहती हैं। शायद इसीलिए दिशा पाटनी के फैन्स की तादाद दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।