मनोरंजन / गूगल ने डूडल बनाकर अमरीश पुरी की 87वीं बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें ट्रिब्यूट दिया

Live Hindustan : Jun 22, 2019, 01:18 PM
बॉलीवुड डेस्क. गूगल ने अमरीश पुरी की 87वीं बर्थ एनिवर्सरी पर डूडल बनाकर उन्हें ट्रिब्यूट दिया है। डूडल में अमरीश पुरी व्हाइट कुर्ता और ब्लैक शॉल में नजर आ रहे हैं। इस डूडल को पुणे के आर्टिस्ट देबांगशु मौलिक ने बनाया है।  22 जून 1932 को लाहौर, में जन्मे अमरीश 12 जनवरी, 2005 को ब्रेन हेमरेज के चलते दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनकी मृत्यु मुंबई में हुई थी। जब उनकी मृत्यु हुई, तो कई अखबारों ने 'मोगैम्बो खामोश हुआ' हेडलाइन बनाई। उनके निधन पर दुनियाभर में उनके करोड़ों फैन्स में उदासी छा गई थी।

स्क्रीनटेस्ट में फेल हुए तो करने लगे इन्श्योरेंस कंपनी में काम...

अमरीश पुरी के दो बड़े भाई मदन पुरी और चमन पुरी पहले ही एक्टिंग की दुनिया में मुकाम हासिल कर चुके थे। हालांकि, अमरीश के लिए सफर आसान नहीं रहा। कहा जाता है कि वे पहले स्क्रीन टेस्ट में फेल हो गए थे। इसके बाद वे इम्प्लॉइज स्टेट इन्श्योरेंस कॉरपोरेशन में काम करने लगे थे।

मराठी फिल्म में किया था पहला रोल...

कम ही लोग जानते होंगे कि अमरीश पुरी ने फ़िल्मी करियर की शुरुआत मराठी सिनेमा से की थी। 1967 में आई मराठी फिल्म 'शंततु! कोर्ट चालू आहे' में करियर का पहला रोल किया था। इस फिल्म में अमरीश ने एक अंधे का किरदार प्ले किया था, जो रेलवे कम्पार्टमेंट में गाने गाता है।

39 साल की उम्र में मिला बॉलीवुड में रोल...

अमरीश पुरी को बॉलीवुड में पहला रोल 39 साल की उम्र में मिला था। सुनील दत्त और वहीदा रहमान स्टारर फिल्म 'रेशमा और शेरा' में उन्होंने रहमत खान नाम के शख्स का रोल प्ले किया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER