चीन / कोरोना वायरस से पीड़ित 80 साल के कपल का दिल को छूने वाला वीडियो वायरल, एक-दूसरे को कहा अलविदा

Dainik Bhaskar : Feb 05, 2020, 12:35 PM
वुहान | चीन में कोरोनावायरस से पीड़ित 80 साल के कपल का एक दिल को छूने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों आईसीयू में एक दूसरे को देख रहे हैं। इसे एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया और लिखा- इस कपल को देखकर आप क्या सोचते हैं? यह दोनों की आखिरी मुलाकात हो सकती है। चीन में कोरोनावायरस से अब तक 426 की मौतें हो चुकी हैं। करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों के इससे प्रभावित होने की पुष्टि हुई है। 

ट्विटर यूजर जियांग वई ने यह वीडियो शेयर किया। सोमवार से अब तक इस वीडियो को पांच लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 15 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट्स किए हैं। वहीं, 29 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक्स किया है।

एक यूजर ने लिखा- दुखद वीडियो 

इस वीडियो को शेयर कर रहे, एक यूजर ने लिखा, 'कोरोनोवायरस से प्रभावित बुजुर्ग जोड़े को देखकर बुरा लगा। यह काफी भयानक है। शेयरिंग के लिए धन्यवाद।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'प्रिय के प्रति वफादारी ... एक दुखद वीडियो ... लेकिन यह प्रेम के बारे में बहुत कुछ कहता है जो जीवन के अंत तक समाप्त नहीं होता है।' एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, यह बेहद दुखद है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER