Coronavirus Live Update / भारत ने बनाया एशिया में सबसे ज्यादा केस का रिकॉर्ड, दुनिया में 9वें नंबर पर पहुंचा

News18 : May 29, 2020, 08:33 AM
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण एशिया में सबसे अधिक हो गया है। उसने कोविड-19 के सबसे अधिक केस के मामले में तुर्की (Turkey) को भी पीछे छोड़ दिया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक एशिया (Asia) में सबसे अधिक मौत के मामले में भी भारत (India) एक कदम आगे बढ़ गया है। अब कोविड-19 से भारत में चीन (China) से भी अधिक मौतें हो चुकी हैं। एशिया में सबसे अधिक मौतें ईरान में हुई हैं। भारत दूसरे नंबर पर है।

दुनिया में इस समय कोविड-19 (Covid-19) के कुल 58.50 लाख केस हैं। इनमें से अमेरिका (America) में अकेले 17.33 लाख केस हैं। दुनिया के करीब 30% कोविड केस अमेरिका में हैं। ब्राजील दूसरे और रूस तीसरे नंबर पर हैं। ब्राजील में करीब 4.14 लाख और रूस में 3.70 लाख केस सामने आ चुके हैं।

तुर्की में 1.60 लाख केस

भारत सबसे अधिक केस के मामले में दुनिया में नौवें और एशिया में पहले नंबर पर पहुंच गया है। Worldometers वेबसाइट के मुताबिक भारत में गुरुवार को 5 हजार से अधिक नए केस सामने आए। वेबसाइट के मुताबिक रात 10 बजे तक इससे यहां कुल केस की संख्या 1.63 लाख हो गई है। यह एशियाई देशों में सबसे अधिक है। तुर्की 1.60 लाख केस के साथ दूसरे नंबर पर है। बुधवार को भारत से ज्यादा केस तुर्की में थे।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER