कोरोना देश में / देश में लगातार दूसरे दिन 1.5 लाख से ज्यादा मरीज ठीक, नए मरीज आज भी 2 लाख के पार

Zoom News : Jan 18, 2022, 09:37 AM
देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण से उबरकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1.5 लाख के पार रही। सोमवार को रात 9.30 बजे तक 1 लाख 51 हजार 988 लोग डिस्चार्ज घोषित किए जा चुके थे। हालांकि नए कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा आज भी 2 लाख के पार ही रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान 2 लाख 32 हजार नए कोरोना संक्रमित दर्ज किए गए, जबकि 299 लोगों की मौत हुई।

देश में कोरोना पर एक नजर

कुल एक्टिव केस: 17,29,885

कुल संक्रमित : 3,76,12,255

कुल रिकवरी: 3,53,80,248

कुल मौतें: 48,67,50

कुल वैक्सीनेशन: 1,58,02,67,520

ओमिक्रोन के कुल मामले: 8,283

दिल्ली में लगातार चौथे दिन नए केस में गिरावट

दिल्ली में सोमवार को 12,527 नए कोरोना मामले दर्ज हुए। यह लगातार चौथा दिन है जब डेली केस में गिरावट हुई है। 13 जनवरी को 28,867 नए केस दर्ज हुए थे, 14 जनवरी को 24,343 मामले मिले, 15 जनवरी को 20,718 और 16 जनवरी को 18,286 मामले दर्ज किए गए। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 27.99% है।

दिल्ली में रविवार के मुकाबले एक्टिव केस में 5,837 की गिरावट हुई है। रविवार को 89,819 मामले दर्ज हुए थे, जो सोमवार को घटकर 83,982 रह गए।

महाराष्ट्र में आज 10 हजार घटे नए मामले, मुंबई में करीब 2 हजार की कमी

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 31,111 नए मामले सामने आए हैं, जो रविवार के मुकाबले 10,216 कम हैं। सोमवार को 29,092 लोग डिस्चार्ज हुए और 24 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। राज्य में आज ओमिक्रोन के 122 मामले मिले। अब कुल एक्टिव केस 2,67,334 हो गए हैं।

मुंबई में भी नए केस घटने का सिलसिला जारी है। सोमवार को 5,956 नए केस मिले, जो रविवार से 1,939 कम हैं। हालांकि मेट्रो सिटी में कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद से अब तक मिले मरीजों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है। सोमवार को 12 लोगों की मौत हुई है।

यूपी में एक्टिव केस 1 लाख के पार पहुंचे

चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 15,622 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 12,402 लोग डिस्चार्ज हुए। अब राज्य में कुल एक्टिव केस 1,06,61 हो गए हैं।

कोरोना अपडेट्स...

  • पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 9,385 नए मामले मिले, जबकि 33 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 1,58,623 हो गए हैं। यहां कुल पॉजिटिविटी दर 26% हो गई है।
  • चुनावी राज्य उत्तराखंड में सोमवार को 3,295 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2,067 लोग डिस्चार्ज हुए और 4 लोगों की मौत हो गई। अब कुल एक्टिव केस 18,196 हैं।
  • आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 4,108 नए मामले मिले हैं, जबकि इस दौरान 696 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 30,182 हैं।
  • जम्मू-कश्मीर में सोमवार को 2,827 नए मामले सामने आए। इनमें जम्मू से 1093 और कश्मीर से 1734 नए केस हैं। जम्मू-कश्मीर में 17,928 एक्टिव केस हैं।
  • केरल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 22,946 नए केस मिले हैं, जबकि 5,290 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं। अब कुल एक्टिव केस 1,31,458 हो गए हैं।
  • IIIT कानपुर के प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कोरोना की तीसरी लहर पर नया आकलन किया है। गणितीय मॉडल के आधार पर किए गए अध्ययन से उन्होंने संभावना जताई है कि यूपी में 19 जनवरी से कोरोना की तीसरी लहर का पीक आ सकती है। इसमें रोजाना 40 से 50 हजार केस सामने आएंगे। जनवरी के आखिरी हफ्ते से केस कम होने शुरू हो जाएंगे।
  • NTAGI प्रमुख ने कहा, मार्च तक 12-14 एज ग्रुप के लिए कोविड वैक्सीनेशन शुरू होने की संभावना है।
  • मुंबई में UAE से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अब 7-दिन के लिए होम क्वारैंटाइन नहीं होना होगा। BMC के मुताबिक, इन पैसेंजर्स को मुंबई एयरपोर्ट पर अनिवार्य RT-PCR जांच भी नहीं करानी होगी।
  • मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि सभी जरूरी एहतियात बरतने के बावजूद मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हल्के बुखार के अलावा मैं ठीक हूं और होम आइसोलेशन में रह रहा हूं।
5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र: मुंबई में संक्रमण दर 30% से घटकर 13.7% हुई

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 41327 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 40,386 लोग डिस्चार्ज हुए और 29 लोगों की मौत हुई। राज्य में कुल एक्टिव केस 2.65 लाख हो गए हैं। अब तक राज्य में 72.11 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 68 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,41,808 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 19.67% है। इधर, अच्छी खबर यह है कि मुंबई में रोज की संक्रमण दर 30% से घटकर 13.7% रह गई है। हालांकि, महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स का कहना है कि कोरोना पीक पर पहुंच गया या पीक खत्म हो रहा है, यह जानने के लिए 1 हफ्ते इंतजार करना होगा।

2. कर्नाटक: एक्टिव केस की संख्या एक लाख के पार

यहां रविवार को 34,047 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 5902 लोग ठीक हुए और 13 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 32.20 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 28.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,431 लोगों की मौत हो गई। यहां भी एक्टिव केस की संख्या 1 लाख से ज्यादा हो गई है। अब यहां 1,97,982 मरीजों का इलाज चल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 19.29% हो चुका है।

3. तमिलनाडु: पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 17.04%​ हुआ​​​​​​

यहां रविवार को 24 घंटे के दौरान 23,975 नए मामले सामने आए, जबकि 11469 मरीज ठीक हुए और 22 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 29.39 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.60 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,989 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल एक्टिव केस 1,42,476 हैं। तमिलनाडु में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 17.04% हो गया है। इसे पहले शनिवार को यहां पॉजिटिविटी रेट 16% था।

4. दिल्ली: शनिवार के मुकाबले रविवार में 13% केस घटे

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,286 नए मामले सामने आए, जो शनिवार को मिले 20,718 केस से 13% कम है। राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 27.87% है। राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान 28 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि 21,846 मरीज ठीक भी हुए हैं। राजधानी में अब कुल एक्टिव केस 89819 हो गए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 17.09 लाख हो गई है, जिनमें से 15.94 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक राजधानी में 25,363 लोगों की मौत हो चुकी है।

5. पश्चिम बंगाल: अब तक 18.89 लाख लोग संक्रमित

पश्चिम बंगाल में रविवार को 14,938 नए केस मिले हैं। बंगाल में इस दौरान 9973 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 36 लोगों की मौत हो गई है। यहां पॉजिटिविटी रेट 27.73% है। राज्य में अब तक कुल 18.89 लाख केस मिले हैं, जबकि 17.17 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। राज्य में कोरोना से अब तक कुल 20,088 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगाल में अब कुल एक्टिव केस 1 लाख 60 हजार 305 हैं।

9 अन्य प्रमुख राज्यों का हाल

1. राजस्थान

यहां रविवार को 9,669 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 4686 लोग ठीक हुए और 6 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.37 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.65 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,005 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 63,405 हैं।

2. मध्य प्रदेश

यहां रविवार को 6,380 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 1785 लोग ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 8.30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,545 लोगों की मौत हो गई। 30,109 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश

यहां रविवार को 17138 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 8802 लोग ठीक हुए और 10 मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 18.34 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 17.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,963 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 103474 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

4. पंजाब

यहां रविवार को 7,318 लोग संक्रमित पाए गए। 3704 लोग ठीक हुए और 15 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.63 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,769 लोगों की मौत हो गई। कुल 41,250 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

5. हरियाणा

यहां रविवार को 8,900 लोग संक्रमित पाए गए और 4,361 लोग ठीक हुए। यहां 6 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 8.46 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,104 लोगों की मौत हो गई। कुल 51,253 का अभी इलाज चल रहा है।

6. गुजरात

यहां रविवार को 10,150 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 6096 ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 9.26 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.52 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,159 लोगों की मौत हो गई। कुल 63,610 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. छत्तीसगढ़

यहां रविवार को 3963 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 3303 लोग ठीक हुए और 7 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.59 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,654 लोगों की मौत हो गई। कुल 32,792 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

8. बिहार

यहां रविवार को 5410 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 5809 लोग ठीक हुए और 9 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.87 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.39 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,136 लोगों की मौत हो गई। कुल 35,508 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

9. झारखंड

यहां रविवार को 2,776 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 4114 लोग ठीक हुए और 4 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4.05 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.68 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,203 लोगों की मौत हो गई। कुल 31,747 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER