नई दिल्ली / जेठमलानी बोले हां मेरी दो बीवियां है और दोनों तुम्हारी एक बीवी से ज्यादा खुश हैं

Zoom News : Sep 08, 2019, 10:37 AM
प्रसिद्ध वकील रामजेठमलानी का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। राम जेठमलानी हमेशा मुंहतोड़ जवाब देने में माहिर रहे हैं। वकालात करते वक्त भी वे सुप्रीम कोर्ट तक के न्यायाधीशों को यह कह देते थे कि आपकी उम्र से ज्यादा मुझे वकालात का अनुभव है। हालांकि उनकी बात का कोई बुरा नहीं मानता था क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का जज अधिकतम 65 वर्ष तक की उम्र तक ही रह सकता है। जबकि रामजेठमलानी का वकालात अनुभव 77 वर्ष का था। 
निजी जिंदगी और व्यक्तिगत मामलों में सवाल उठाने पर भी वे फट जवाब देते थे और तगड़ा जवाब देते थे। उन्होंने कई विवादित बयान भी दे डाले। ‘भगवान राम एक बहुत ही गैर जिम्मेदार पति थे। मैं उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं करता।’ यह बयान विवाद खड़ा करने का कारण बना। यही नहीं उन्होंने बालीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र और गायक किशोर कुमार की पत्नी लीना चंदावरकर को सरेआम चूम कर सुर्खियां भी बटोरी।
महिलाओं से नजदीकियों और शराब के कारण वे विवादों में आए। परन्तु उन्होंने यह कहकर चौंका दिया कि 94 साल की उम्र में इतना अधिक सक्रिय रहने का कारण उनकी यही लाइफस्टाइल है। उनके व्यक्तिगत जीवन और जीवनशैली पर कई बार सवाल उठे लेकिन उन्होंने हर बार इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। उनकी दो शादियां हुई थी। 18 साल से कुछ ही अधिक उम्र में उनकी शादी पारम्परिक हिन्दू पद्धति से दुर्गा नाम की एक कन्या से कर दी गयी। 1947 में भारत-पाकिस्तान के बँटवारे से कुछ ही समय पूर्व उन्होंने रत्ना साहनी नाम की एक महिला वकील से दूसरा विवाह कर लिया। जेठमलानी के परिवार में उनकी दोनों पत्नियों से कुल चार बच्चे हैं-रानी, शोभा और महेश, तीन दुर्गा से तथा एक जनक, रत्ना से। एक पत्रकार द्वारा उनकी दो शादियों के विषय पर सवाल पूछा ​गया तो उन्होंने तपाक से कहा, हां मेरी दो बीवियां हैं। जो तुम्हारी एक बीवी से ज्यादा खुश हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER