एंटरटेनमेंट / बंदूक की नोक पर रेप का आरोप लगने के बाद शहनाज गिल के पिता ने दी यह सफाई

Live Hindustan : May 22, 2020, 02:17 PM
एंटरटेनमेंट डेस्क | बिग बॉस 13 में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वालीं कंटेस्टेंट शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख के खिलाफ जालंधर में एक महिला ने रेप केस दर्ज कराया है। संतोख पर पीड़ित महिला ने बंदूक की नोक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब संतोख पर लगा आरोप सच है या झूठ यह तो पुलिस जांच कर पता कर रही है।

संतोख ने अपने पर लगे आरोपों को लेकर कहा, 'जिस दिन की महिला बात कर रही हैं उस दिन मैं घर पर था। मेरे घर में सीसीटीवी लगा हुआ है और मेरे पास पूरा प्रूफ है। वह महिला तलाकशुदा है और उनका एक बच्चा भी है। वह मेरे बिजनेस पार्टनर लकी संधू से शादी करना चाहती हैं। मैं लकी को लंबे समय से जानता हूं और मैंने उन्हें अपना यह निजी मामला खुद के बल पर सुलझाने की सलाह भी दी है।' संतोख सिंह ने यह भी बताया कि जिस जगह की महिला बात कर रही हैं, वह भी सीसीटीवी की निगरानी में है। 

बता दें कि शहनाज और उनके भाई शहबाज लॉकडाउन की वजह से मुंबई में फंसे हैं। पिता पर लगे आरोप पर शहनाज के भाई शहबाज स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में बताया कि पंजाब पुलिस ने उनके पिता पर एक केस दर्ज किया है, लेकिन रेप का आरोप झूठा है।

शहबाज ने कहा, 'जिस महिला ने उन पर ये आरोप लगाया है, वह बस मेरे पिता की छवि खराब करना चाहती हैं। हम सभी डिस्टर्ब हैं। जिस जगह महिला ने खुद के साथ रेप होने की बात कही है, वह सीसीटीवी के अंडर आता है और हम उसकी रिकॉर्डिंग निकलवा रहे हैं।'

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER