बॉलीवुड / शहनाज गिल के फैंस को लगेगा झटका, ये ट्रांसफॉर्मेशन कर देगा हैरान

Zoom News : Apr 08, 2021, 11:45 AM
बॉलीवुड | शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की फैन फॉलोइंग हर दिन बढ़ रही है। लोग उनकी तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं। लोग शहनाज गिल के वेट लॉस ट्रांसफॉरमेशन की भी काफी तारीफ कर रहे हैं। वे भी अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को आए दिन चौंका रही हैं। अब उन्होंने जो ट्रांसफॉर्मेशन किया है वो उनके फैंस को हैरान कर रहा है। शहनाज लड़का बन गयी हैं, वो भी पंजाबी मुंडा। 

शहनाज की फोटो हो रही वायरल

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वे टरबन बांधे नजर आ रही हैं। शहनाज का ये लुक कोस्टार दिलजीत दोसांझ से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है। इस तस्वीर में शहनाज सिर पर लाल रंग का टरबन बांधे नजर आ रही हैं। शहनाज की इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उन्हें क्यूट 'सरदार जी' कह रहे हैं।

शहनाज बन गई हैं क्यूट 'सरदार जी'

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) टरबन लुक में क्यूट लग रही हैं। शहनाज ने टरबन पहने अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। उनकी इंस्टा स्टोरी में आप देख सकते हैं कि शहनाज किसी में मुछो को ताव दे रही हैं। किसी टरबन सिर बंधवा रही हैं। 

इस फिल्म आने वाली हैं नजर

बता दें, शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों काफी व्यस्त चल रही हैं। शहनाज गिल जल्द ही दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'हौंसला रख' (Honsla Rakh) में नजर आने वाली हैं। फिल्म में सोनम बाजवा भी मुख्य किरदार में हैं। 'हौंसला रख' (Honsla Rakh) फिल्म को खुद दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ही प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्‍म उनकी नई प्रोडक्‍शन कंपनी प्रोड्यूज करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में ग‍िप्‍पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) के बेटे श‍िंदा ग्रेवाल (Shinda Grewal) भी नजर आने वाले हैं। फिल्म रोमांटिक कॉमेडी होने वाली है। यह फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। 

बिग बॉस 13 के बाद चर्चा में आईं 

बात करें, शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) कि तो वे बिग बॉस 13 के बाद चर्चा में आईं। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपनी दोस्ती को लेकर वे अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। शहनाज गिल ने सिद्धार्थ के साथ में दो म्यूजिक वीडियोज भी किए हैं। शहनाज सिद्धार्थ के साथ काफी वक्त भी बिताती हैं। शहनाज (Shehnaaz Gill News Song) का गाना 'FLY' कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है, जिसमें वो बादशाह के साथ नजर आ रही हैं। उनके इस म्यूजिक वीडियो को फैंस का खूब प्यार मिला है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER