बॉलीवुड / दूसरे दिन भी ‘सूर्यवंशी’ का बंपर कलेक्शन, अब तक कमाए इतने करोड़

Zoom News : Nov 07, 2021, 08:47 AM
बॉलीवुड | रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ ने शुक्रवार को बंपर ओपनिंग की। कोरोना महामारी के बाद मुंबई में सिनेमाघर खुलने के साथ ही फिल्म को रिलीज किया गया जिसे दर्शकों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। शनिवार को फिल्म का दूसरा दिन था। उम्मीद के मुताबिक पहले दिन की तरह दूसरे दिन का कलेक्शन भी शानदार रहा। दिवाली की लंबी छुट्टियों का फायदा फिल्म को मिलता दिख रहा है।

कितना रहा कलेक्शन

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म ने पहले दिन 26.29 करोड़ का कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 24.50 करोड़ जुटा लिए हैं। मुंबई और छोटे शहरों में भी फिल्म को लेकर क्रेज देखा जा रहा है। हालांकि दूसरे दिन कमाई में हल्की गिरावट हुई लेकिन रविवार को फिल्म के और अच्छा बिजनेस करने की उम्मीद है।

अभी तक का कुल कलेक्शन

दोनों दिनों के आंकड़े मिला दें तो अभी तक 50 करोड़ का कलेक्शन हो गया है। वीकेंड के बाद 75 करोड़ के आस-पास कमाई का अनुमान है। फिल्म की असली परीक्षा बुधवार और गुरुवार को होगी जब छुट्टियां खत्म हो चुकी होंगी। 

कौन-कौन से कलाकार

‘सूर्यवंशी’ भारत में 4 हजार से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई जबकि विदेश में इसे 1300 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कटरीना कैफ, गुलशन ग्रोवर, सिकंदर खेर, अभिमन्यु सिंह और जावेद जाफेरी हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और अजय देवगन कैमियो रोल में हैं। ‘सूर्यवंशी’ को रिलायंस एंटरटेनमेंट, रोहित शेट्टी पिक्चर्स, धर्मा प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER