मुंबई / समुद्र में बहकर आया सूटकेस, खोला तो मिले शरीर के कटे हुए टुकड़े

News18 : Dec 03, 2019, 03:55 PM
मुंबई | महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) में मानव अंग के टुकड़े मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल, मुंबई के माहिम बीच (Mahim Beach) पर सोमवार की शाम एक सूटकेस में मानव अंग के टुकड़े बरामद हुए। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की शुरुआती जांच के मुताबिक समुद्र से बहकर आए इस सूटकेस को जब खोला गया तो इसमें दाहिना पैर और बाएं हाथ के अलग-अलग हिस्से कटे हुए मिले। वहीं, लाश के सभी अंगों की तलाश में समंदर के मछुआरों की मदद से सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने लाश के इन टुकडों को सायन अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक अब तक ये साफ नहीं है कि ये किसी महिला की लाश है या किसी पुरुष की।

सूटकेस में मिले इन मानव अंगों के बाद माहिम पुलिस ने सभी पुलिस स्टेशनों को अलर्ट कर दिया है और गुमशुदा हुए लोगों की जानकारी खंगालने के लिए सूचना शेयर की है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER