स्पोर्ट्स / टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, रो‌हित शर्मा हुए चोटिल, हो सकते है पहले मैच से बाहर

News18 : Jan 13, 2020, 01:22 PM
स्पोर्ट्स डेस्क | श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया (Team India) के सामने सबसे बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलिया (Australia) की है। जिसके खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई में टीम इंडिया (Team India) 14 जनवरी को मुंबई में पहला वनडे मैच खेलने उतरेगी। मगर उससे पहले टीम के लिए एक बुरी खबर आ रही है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अहम मैच से पहले चोटिल हो गए हैं। अभ्यास सत्र के दौरान वह चोटिल हो गए हैं।

नेट प्रैक्टिस के दौरान गेंद रोहित के अंगूठे पर लग गई, जिसके बाद से उनकी चोट को लेकर टीम चिंता में हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब अहम सीरीज से पहले रोहित चो‌टिल हुए हैं। टेस्ट मैच में डेब्यू से पहले भी उनके टखने में चोट लग गई थी और नवंबर में भी अभ्यास के दौरान वह चोटिल हो गए थे।

दाहिने अंगूठे में लगी चोट

इंडिया टीवी की खबर के अनुसार मुंबई में जब सलामी बल्लेबाज रोहित (Rohit Sharma) अभ्यास कर रहे थे, उसी दौरान गेंद उनके दाहिने अंगूठे पर लग गई। फिजियो नितिन पटेल ने उनकी स्थिति की जांच की, मगर उनके आगे के उपचार के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। इस चोट के कारण उन्हें पेन तक पकड़ने में तकलीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक फैन जब मुंबई इंडियंस की जर्सी पर उनके ऑटोग्राफ लेने गया तो उनसे सही से पेन तक नहीं पकड़ा जा रहा था। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम से बाहर थे और ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि मुंबई में उनकी बल्लेबाजी देखने को मिलेगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER