Viral News / खुद की पेशाब पीना पसंद करता है शख्स, पापा ने गुस्से में कर दी ये हरकत

Zoom News : Apr 16, 2021, 05:03 PM
Man Drinks His Own Urine : अक्सर आपने सुना होगा कि रोजाना रेड वाइन (Red Wine) पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इससे आपकी त्वचा पर निखार आता है और शरीर को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। लेकिन कभी आपने यह सुना है कि खुद का पेशाब (Urine) पीने से होते हैं कई फायदे? यह थोड़ा आपको चौंका सकता है और बेहद ही अजीबोगरीब बात लगेगी। जी हां, एक शख्स ऐसा है जो अपनी खुद की पेशाब को पीता है।


खुद की पेशाब पीता है शख्स

डेली मेल के खबर के मुताबिक, ब्रिटेन स्थित हैम्पशायर के फार्नबोरफ (Farnborough, Hampshire) में एक शख्स हैरी मेटाडीन (Harry Matadeen) रोजाना खुद की पेशाब पीता है। उसका दावा है कि यह उसे अच्छा महसूस करवाता है, इसलिए वह अपनी पेशाब रोजाना पीता है। इतना ही नहीं, हैरी का दावा है कि एंटी-एजिंग गुणों के कारण बॉडी को मॉइस्चराइज भी करता है।

शख्स ने बताई पीने की वजह

मीडिया रिपोटर्स की माने तो 33 साल के हैरी मेटाडीन रोजाना 200ML एज्ड यूरिन (Aged Urine); जो कुछ हफ्ते या एक महीने पुराना पेशाब हो सकता है, पीता है। शुरुआत में उसे यह टेस्ट बेहद ही खराब लगता था, लेकिन उसे अब यह पसंद आने लगा है। हैरी का मानना है कि वह पहले से कहीं अधिक स्वस्थ, खुश और स्मार्ट महसूस करते हैं। उनका दावा है कि एज्ड यूरिन (Aged Urine) पीने की वजह उन्हें होने वाले डिप्रेशन को ठीक कर लिया।

हैरी ने 'पॉवर ऑफ एज्ड यूरिन थैरपी' पर दो किताबें भी लिखी हैं। साथ ही वह चाहते हैं कि इसके उपचार क्षमताओं बारे में लोग खुले मन से जानें। हैरी के लिखे हुए किताब में जोर देकर कहा गया है कि यह सबसे शक्तिशाली दवा उपलब्ध है।

हैरी के पापा ने यूं लगाई डांट

हैरी मेटाडीन (Harry Matadeen) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उनकी डायरी में एक संदेश लिखकर डांट लगाई है। हैरी के पिता ने लिखा, 'खुद का पेशाब पीना बंद करो। तुम बदबूदार हो। आम इंसानों की तरह तुम भी पेशाब के लिए टॉयलेट का यूज करो।' इस पोस्ट पर हैरी ने अपने कैप्शन में लिखा, 'डैड मेरे डायरियों को कुछ इस तरह बर्बाद कर रहे हैं।'

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER