लाइफस्टाइल / इन 5 कारणों से आपके प्यार में आ सकती है दरार, ऐसे बचाएं अपने रिश्ते को

AMAR UJALA : Nov 04, 2019, 04:55 PM
लाइफस्टाइल डेस्क | प्यार के रिश्ते में बंधना तो आसान होता है लेकिन इस रिश्ते को संभाल कर रखना बेहद मुश्किल भरा काम होता है। व्यस्त जीवनशैली के कारण कई बार चाहकर भी पार्टनर के लिए समय नहीं निकल पाता है। और इसी वजह से अक्सर रिश्ते जल्दी टूट जाते हैं। वहीं कई बार पार्टनक का किसी अनजान लोगों से घुलना मिलना भी रिश्ते में दरार का कारण बनता है। लेकिन रिश्ता टूटने से दोनों लोगों की जिंदगी पर बहुत असर पड़ता है। आज हम आपको उन कारणों के बारे में बता रहे हैं जिसके वजह से किसी रिलेशनशिप में दरार आती है।

नए जगह पर जाते ही साथी को भूल जाना

किसी भी इंसान को नई जगह पर घूमना बड़ा अच्छा लगता है। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो नई जगह पर जाते ही अपने परिवार और प्यार वालों को भूल ही जाते है। इसी आदत की वजह से आपके साथी का दिल टूट जाता है।

मैसेज का रिप्लाई न देना

इंटरनेट के जमाने में लोग किसी को भी स्टॉक करना अच्छे से जानते हैं। कई बार लोग पार्टनर के मैसेज को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यह बिल्कुल गलत बात है। अगर आप ऑनलाइन होने के बाद भी अपने पार्टनर को कोई संदेश नहीं देते हैं तो शायद आपका पार्टनर आपसे ब्रेअकप कर ले।

अहमियत रखती है मायने

कई लोग ऐसे होते हैं जो अपनी मनमानी करना ही पसंद करते हैं। ऐसे लोग अपने साथी के किशी फैसले की कोई कदर नहीं करते हैं। जरा सोचिये अगर आप उनको अहमियत नहीं रखेंगे तो वो आपकी अहमियत कैसे समझेंगे।

रिस्पांस देना है जरुरी

अगर आप उनकी बात सुनती है। मगर समझती नहीं तो आप उन्हें खो रही है। आपको उनकी हर बात को सुन कर अच्छे से समझना होगा। उन्हें उनकी हर बात पर एक रिस्पांस देना जरुरी है। चाहे वो बुरा हो या अच्छा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER