Taarak Mehta / जेठालाल ने चुराई बबीता के रातों की नींद, एक्ट्रेस ने शेयर किया VIDEO

Jansatta : Jul 10, 2020, 03:49 PM
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले धारावाहिकों में से एक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के हर किरदार अपने आप में अलग और अनूठे हैं। तारक मेहता… में फैंस जेठालाल और बबीता के बीच दिखाए जाने वाले लव एंगल को देखना काफी पसंद करते हैं। दोनों की जोड़ी को हमेशा से ही फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। ऐसे में शो में बबीता का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने शो से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में बबीता, जेठालाल संग जमकर डांस करती हुई नजर आ रही है। जेठालाल और बबीता के अलावा अय्यर भी डांस करते हुए दिख रहे हैं। मुनमुन अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन के गाने ‘नींद चुराई मेरी’ पर जेठालाल संग थिरकती हुई नजर आ रही हैं। मुनमुन के साथ जेठालाल यानी दिलीप जोशी और मिस्टर अय्यर भी डांस की तैयारी करते दिख रहे हैं।

हालांकि मुनमुन दत्ता द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो पुराना है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मुनमुन ने लिखा, रिसेन्ट गाने के शूट का बीटीएस। पूरे गाने के दौरान मुनमुन दत्ता काफी खूबसूरत लग रही हैं। मुनमुन ने वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई है। वहीं मिस्टर अय्यर ने सफेद रंग की जैकेट और दिलीप जोशी ब्राउन कलर की जैकेट में शूटिंग कर रहे हैं।

बता दें तारक मेहता… में दिग्गज अभिनेता दिलीप जोशी जेठालाल के किरदार में नज़र आते हैं। वहीं जानें-मानें कवि शैलेष लोढ़ा शो में लेखर तारक मेहता की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता शो में बबीता का किरदार में दिखाई देती हैं। फैंस शो में जेठालाल की अपनी पड़ोसन बबीता से फ्लर्टिंग को खूब एंजॉय करते हैं।

सरकार ने दी शूटिंग शुरू करने की इजाजत: सरकार द्वारा मेकर्स को सीरियल्स की शूटिंग दोबारा शुरू करने की इजाजत दे दी गई है। लेकिन इस दौरान मेकर्स को कई सारी शर्तों का पालन करना होगा। इसमें सबसे अहम है एक्टर्स और क्रू मेंबर्स की सेफ्टी, सेट को सेनिटाइज करना, सेट पर डॉक्टर्स और नर्सेज सहित एम्बुलेंस का होना, सेट पर कम से कम लोगों का रहना, और खासकर 65 साल से अधिक आयु वाले लोगों को शूट करने की सख्त मनाई है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER