Zoom News : Jan 19, 2021, 04:19 PM
पंजाब के मोगा की 8 साल की बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव के एक व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दो बच्चों का पिता है और बच्ची को चॉकलेट दिलाने का लालच देकर एकांत जगह पर ले गया, फिर लड़की को पहले बेहोश कर पीया और फिर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। जब लड़की अपने घर पहुंची, तो उसने अपनी मां को पूरी बात बताई। तब परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस ने लड़की का स्थानीय सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया। बड़हनी कलां थाने में परिवार की शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया है और मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पड़ोस में एक शादी थी और लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी। फिर आरोपी आया और लड़की को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। फिर उसने लड़की को कुछ नशीला पदार्थ खिलाया और एक अलग जगह पर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।